Mohammed israil
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी है। नए शैक्षणिक सत्र में छात्रों को कुल 64 दिन की छुट्टियाँ मिलेंगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने वार्षिक अवकाश कैलेंडर जारी करते हुए दशहरा, दिवाली, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन छुट्टियों की तिथियाँ निर्धारित कर दी हैं।

जारी आदेश के मुताबिक —
- दशहरा अवकाश : 29 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक (6 दिन)
- दिवाली अवकाश : 20 से 25 अक्टूबर तक (6 दिन)
- शीतकालीन अवकाश : 22 से 27 दिसम्बर तक (6 दिन)
- ग्रीष्मकालीन अवकाश : 1 मई से 15 जून तक (46 दिन)
कुल मिलाकर छात्रों को इस साल 64 दिनों का अवकाश मिलेगा।
शिक्षा विभाग का कहना है कि अवकाश कैलेंडर तय करने का उद्देश्य त्योहारों और मौसम के अनुरूप बच्चों को पर्याप्त विश्राम दिलाना है ताकि वे नई ऊर्जा के साथ पढ़ाई कर सकें।
अभिभावक और छात्र इस आदेश से खुश हैं, वहीं शिक्षकों का मानना है कि यह अवकाश अनुसूची पढ़ाई और त्योहारों के बीच बेहतर संतुलन बनाने में मददगार साबित होगी।



