Latest news

डॉक्टर सुसाइड केस: बीमारी या स्टाफ से थी परेशानी, क्या है सच जो आत्महत्या का कारण…

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

00 छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित सिम्स में मृतका  के  शव का किया गया पोस्टमार्टम

00 पुलिस ने परिजन कर लिया बयान

जांच के लिए मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारी।

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित सिम्स मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में महिला डॉक्टर के द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन परिजन के बयान से यह बात सामने आई है कि महिला डॉक्टर बीमारी के साथ अपने हॉस्पिटल स्टाफ से भी परेशान थी। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को परिजन को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि मर्ग कायम कर मामले की विवेचना की जा रही है इस मामले में महिला डॉक्टर के पिता व परिजन के बयान लिए गए हैं।

परिजन ने पुलिस को दिया बयान।

मंगेतर को लिखा मैं तुम्हारे काबिल नहीं….

महिला डॉक्टर ने खुदकुशी से पहले अपने परिजन से फोन पर बात की थी परिजन को कहना है कि तब उन्हें इस बात का जरा भी एहसास नहीं हुआ कि वह आत्महत्या जैसे कदम उठा लेगी।   उसने अपने मंगेतर को व्हाट्सएप किया था जिसमें उसने तुम्हारे काबिल नहीं होने की बात कही थी। पिता का कहना है कि उनकी बेटी का दो बार ऑपरेशन हो चुका था और वह कमर दर्द से परेशान थी। भाई ने अपने बयान में स्टाफ से कुछ परेशानी होने का भी जिक्र किया है। साथ ही अपनी बहन को न्याय दिलाने के लिए हर लड़ाई लड़ने की भी बात कही है।

जांच में जुटे पुलिस के अधिकारी।

क्या था पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (CIMS) के गर्ल्स हॉस्टल में एक इंटर्न डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अंबिकापुर से अपने दोस्तों से मिलने आई थी। सुसाइड के कारणों का स्पष्ट खुलासा सका है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
सिम्स के डीन रमणेश मूर्ति ने बताया कि भानू प्रिया सिंह साल 2018 बैच के MBBS की छात्रा थी। साल 2023 में वो पास आउट हुई थी, जिसके बाद अंबिकापुर जिले के सुखरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इंटर्नशीप कर रही थी। बीते शनिवार को वह बिलासपुर में किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आई थी।
गर्ल्स हॉस्टल में लगाई फांसी, कारणों का पता नहीं
बताया जा रहा है कि डॉक्टर भानू प्रिया यहां सिम्स के गर्ल्स हॉस्टल आई थी। इस दौरान वो दोपहर करीब 12 बजे अपनी सहेली के रूम में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। जिस समय डॉक्टर ने आत्महत्या की, उस समय सहेली रूम में नहीं थी।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।