Latest news

  ड्रीम गर्ल’ बना साइबर फ्रॉडस्टर…25 लाख में ठेकेदार की भावनाओं से खेला खेल, लड़की बनकर लगाया चूना

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

Mohammed israil

बिलासपुर,जांजगीर-चांपा।फिल्मों का असर कभी-कभी खतरनाक भी हो सकता है। ऐसा ही हुआ जिले के अकलतरा में, जहां एक युवक ने बॉलीवुड की फिल्म ड्रीम गर्ल से प्रेरित होकर महिला का रूप धर लिया और ठेकेदार को अपनी ‘प्रेम जाल’ की कहानियों में फंसा लिया। नतीजा—ठेकेदार से करीब 25 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। आरोपी का नाम करण साहू (29) है, जो बलौदाबाजार का निवासी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


कैसे रची गई ठगी की पटकथा

  • आरोपी ने ‘पूजा साहू’ नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाई।
  • ठेकेदार दीपक को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और धीरे-धीरे बातचीत बढ़ाई।
  • भावनात्मक बातें कर विश्वास जीता।
  • अलग-अलग बहाने बनाकर लाखों रुपये की मांग की — माता-पिता की तबीयत, बहन का मेडिकल कॉलेज एडमिशन और खुद का एमबीबीएस दाखिला।
  • ऑनलाइन बैंक ट्रांसफर और फोन-पे के जरिए कुल 25 लाख की ठगी।

1

इमोशनल ब्लैकमेलिंग का शिकार
ठेकेदार दीपक ने आरोपी पर आंख मूंदकर भरोसा किया। बार-बार पैसे की डिमांड पर शक हुआ तो नंबर और बैंक खातों की जांच कराई। तभी खुलासा हुआ कि ‘पूजा साहू’ असल में कोई लड़की नहीं, बल्कि करण साहू नाम का युवक है।


2

‘ड्रीम गर्ल’ फिल्म से मिली ठगी की स्क्रिप्ट
पुलिस पूछताछ में करण ने बताया कि जुए की लत के कारण वह घर से बेघर हो गया था। पैसों की तंगी में उसने ड्रीम गर्ल फिल्म देखी। फिल्म में हीरो महिला की आवाज निकालकर लोगों से बात करता है। वहीं से उसे ख्याल आया कि लड़की बनकर सोशल मीडिया पर लोगों को फंसाया जा सकता है।


3

पुलिस की अपील

  • अनजान फेसबुक/वॉट्सऐप आईडी से सावधानी बरतें।
  • किसी भी प्रकार की आर्थिक मदद से पहले पूरी जांच करें।
  • संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

पुलिस का बयान

अकलतरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ साइबर ठगी और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आगे यह भी जांच हो रही है कि आरोपी ने और कितने लोगों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश की।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।