Latest news

एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल 31वें दिन उग्र, सिर मुंडवाकर जताया विरोध, मोदी के जन्मदिवस पर खिचड़ी का भोग, आज रायपुर में होंगे जेल भरो आंदोलन में शामिल

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
5 Min Read

Mohammed israil

Contents
बिलासपुर।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को 31वें दिन नए तेवर और नए अंदाज के साथ और उग्र हो गई। कर्मचारियों ने शासन-प्रशासन के आदेशों की प्रतियां जलाकर विरोध जताया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर खिचड़ी का भोग बनाकर आमजनों को प्रसाद बांटा और कई कर्मचारियों ने सिर मुंडवाकर अपनी नाराजगी प्रकट की। लगातार एक माह से अधिक समय से जारी यह आंदोलन अब निर्णायक मोड़ की ओर बढ़ रहा है।आदेश की प्रतियां जलाई, बर्खास्तगी की चेतावनी बेअसरसिर मुंडवाकर अनोखा विरोधमोदी के जन्मदिवस पर खिचड़ी का भोगआज रायपुर में जेल भरो आंदोलननियमितीकरण पर टला फैसला, आक्रोश चरम परस्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह प्रभावितआंदोलन में बड़ी संख्या में उपस्थितिमहिला विंग की सक्रिय भागीदारी

बिलासपुर।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को 31वें दिन नए तेवर और नए अंदाज के साथ और उग्र हो गई। कर्मचारियों ने शासन-प्रशासन के आदेशों की प्रतियां जलाकर विरोध जताया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर खिचड़ी का भोग बनाकर आमजनों को प्रसाद बांटा और कई कर्मचारियों ने सिर मुंडवाकर अपनी नाराजगी प्रकट की। लगातार एक माह से अधिक समय से जारी यह आंदोलन अब निर्णायक मोड़ की ओर बढ़ रहा है।

आदेश की प्रतियां जलाई, बर्खास्तगी की चेतावनी बेअसर

कर्मचारियों ने स्वास्थ्य सचिव और सीएमएचओ के उस आदेश की प्रतियां जलाकर विरोध दर्ज किया, जिसमें 16 सितम्बर तक कार्यस्थल पर उपस्थित नहीं होने वाले कर्मचारियों को सेवा से पृथक करने की चेतावनी दी गई थी। एनएचएम कर्मियों का कहना है कि प्रशासनिक दमनकारी रवैये से वे डरने वाले नहीं हैं। चाहे बर्खास्तगी ही क्यों न कर दी जाए, सभी संविदा कर्मी एकजुट रहकर हड़ताल जारी रखेंगे। आंदोलन स्थल पर लगातार नारे गूंजते रहे— “दमन के आगे नहीं झुकेंगे, दमन किया तो और लड़ेंगे।”

सिर मुंडवाकर अनोखा विरोध

बुधवार को कई कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से सिर मुंडवाकर अनोखे तरीके से विरोध जताया। इस क्रम में डॉ. क्रांति कुमार शास्त्री, सतीश चौहान, राहुल दुबे, राहुल भारद्वाज समेत अन्य कई कर्मी शामिल रहे।

मोदी के जन्मदिवस पर खिचड़ी का भोग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर एनएचएम कर्मियों ने देवी मंदिर में खिचड़ी का भोग लगाकर आम जनता और सभी उपस्थित कर्मचारियों को प्रसाद स्वरूप वितरण किया।

आज रायपुर में जेल भरो आंदोलन

संविदा संगठन ने घोषणा की है कि गुरुवार, 18 सितम्बर को जिले के सभी कर्मचारी प्रादेशिक हड़ताल में हिस्सा लेने तुता (नया रायपुर) रवाना होंगे। यहां प्रदेश भर के लगभग 16,500 संविदा स्वास्थ्य कर्मी जेल भरो आंदोलन करेंगे।

नियमितीकरण पर टला फैसला, आक्रोश चरम पर

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की मुख्य मांग नियमितीकरण और ग्रेड पे की है। संगठन का आरोप है कि शासन ने अब तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है और न ही कोई आधिकारिक बयान जारी किया है। यही वजह है कि कर्मचारियों में गहरा असंतोष और आक्रोश व्याप्त है। कार्यकारी प्रांताध्यक्ष श्याम मोहन दुबे ने स्पष्ट कहा कि जब तक नियमितीकरण की मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह प्रभावित

लगातार हड़ताल के चलते जिला अस्पताल, सिम्स, 5 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 44 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मानसिक चिकित्सालय और सीएमएचओ कार्यालय सहित सभी स्वास्थ्य संस्थानों में कामकाज ठप है। संविदा चिकित्सा अधिकारी, नर्स, सीएचओ, एएनएम, लैब टेक्नीशियन, डेंटिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट, काउंसलर, डेटा एंट्री ऑपरेटर, अकाउंट मैनेजर, एनसीडी, टीबी, एनआरसी, आरएमएनसीएच, एचडीयू, एनआरसी, एनसीडी, ब्लाइंडनेस व अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों से जुड़े सभी कर्मचारी हड़ताल में शामिल हैं।

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान आरोग्य मंदिर (उप स्वास्थ्य केंद्र) पूरी तरह बंद हैं। बरसात के मौसम में सर्दी, खांसी, बुखार और उल्टी-दस्त जैसी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को समय पर उपचार और रिपोर्टिंग नहीं मिल पा रही है। सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं ठप होने से आमजन को मजबूरी में निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।

आंदोलन में बड़ी संख्या में उपस्थिति

बुधवार को आयोजित आंदोलन में जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव, उपाध्यक्ष जीवन महंत, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, महामंत्री रितुराज शर्मा, सचिव प्रमोद पटेल, राधेश्याम सूर्यवंशी, डॉ. अभिषेक पवार, राहुल भारद्वाज, बृजपाल खूंटे, डॉ. राजेश पटेल, राकेश अंगुरिया, दीपक यादव, सचिन कुमार, संजय सिंह, सतीश चौहान, यशपाल नेताम, बी. रमेश, रोशन साहू, रोहित श्रीवास, ऋषिकेश गुप्ता, डॉ. सुखनंदन, माखन, डॉ. अभिषेक बीबे, हरिश पटेल, नीरज शुक्ला, प्रमोद पटेल, सूरज मनहर, डॉ. अनुपम, डॉ. मल्लिकार्जुन, आशीष सिंह, पवन केवट, संजय वर्मा और अश्वन देवांगन समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

महिला विंग की सक्रिय भागीदारी

महिला विंग से अध्यक्ष अजीता पांडेय, उपाध्यक्ष डॉ. सिंड्रेला पाल, डॉ. सोनम अग्रवाल, शहनाज, हेमा, लक्ष्मी, वर्षा, मोनिका, डॉ. नमिता, सुचित्रा, सिद्धि, इंदरसेनी, मनीषा, प्रभा पटेल, मंजुला यादव, कुसुम सिंह, मित्राणी चौधरी, सतरूपा, चंद्रेश, पूजा तिवारी, अनिता गौतम, अंबेश्वरी, रूपवती मरावी, सुमन चंद्रा, नीता गौतम, पूजा यादव, कुमुदनी सिंह, ममता ध्रुव, नम्रता धुर्वे, अंजली वर्मा, इंदु साहू, रिंकी सोनवानी सहित बड़ी संख्या में महिला कर्मियों ने विरोध कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।