Latest news

29वें दिन भी नहीं थमा NHM कर्मचारियों का आंदोलन : अब इच्छा मृत्यु की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

Mohammed israil

बिलासपुर।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार 29वें दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहे। सोमवार को दिनभर बारिश के बीच भी जिले के 735 संविदा कर्मचारी रेनकोट और छाता लेकर धरना स्थल पर डटे रहे। शासन की चुप्पी और अनदेखी से नाराज कर्मचारियों ने अब नया कदम उठाते हुए सामूहिक इच्छा मृत्यु की मांग शुरू कर दी है। इसके लिए सभी कर्मचारियों ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा।


मुख्य बिंदु

  • हड़ताल 18 अगस्त से जारी।
  • 29वें दिन इच्छा मृत्यु की मांग।
  • 735 कर्मचारियों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया।
  • कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल को आवेदन सौंपा।
  • बारिश में भी कर्मचारियों का उत्साह बरकरार।

कर्मचारियों की मांग

  • संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण।
  • ग्रेड पे लागू करने की मांग।
  • आंदोलनकारियों का कहना – “नियमितीकरण और ग्रेड पे के बिना हड़ताल खत्म नहीं।”

संगठन की प्रतिक्रिया

कार्यकारी प्रांताध्यक्ष श्याम मोहन दुबे ने कहा –
“सरकार दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। आश्वासन और बर्खास्तगी के बावजूद सभी कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा पहले ही सौंप दिया है। शासन के इस रवैये से नाराज होकर आज हमने सामूहिक इच्छा मृत्यु की मांग की है।”


स्वास्थ्य सेवाओं पर असर

  • जिला अस्पताल, सभी PHC, CHC, स्वास्थ्य उप केंद्र और मानसिक चिकित्सालय का काम ठप।
  • 735 कर्मचारी हड़ताल पर, जिनमें चिकित्सा अधिकारी, नर्स, लैब तकनीशियन, फार्मासिस्ट, कंप्यूटर ऑपरेटर, काउंसलर, ANM, CHO, RMA समेत सभी संविदा स्टाफ शामिल।
  • राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रभावित : मलेरिया, TB, टीकाकरण, महामारी नियंत्रण।
  • रिपोर्टिंग और जन्म-मृत्यु पंजीयन बाधित।
  • OPD, आपातकालीन सेवाएं और शल्य चिकित्सा ठप।
  • आयुष्मान आरोग्य मंदिर (उप स्वास्थ्य केंद्र) पूरी तरह बंद।
  • मरीजों की भीड़ निजी अस्पतालों की ओर।

🌧️ बारिश भी न रोक सकी विरोध

सोमवार को दिनभर तेज बारिश के बावजूद कर्मचारी रेनकोट और छातों के साथ धरना स्थल पर डटे रहे। नियमितीकरण और ग्रेड पे के नारों से पूरा हड़ताल स्थल गूंजता रहा।


हड़ताल में मौजूद प्रमुख पदाधिकारी

पुरुष विंग :
राजकुमार यादव, जीवन महंत, मुकेश अग्रवाल, रितुराज शर्मा, प्रमोद पटेल, राधेश्याम सूर्यवंशी, डॉ. अभिषेक पवार, अमित स्कोट, डॉ. राजेश पटेल, राकेश अंगुरिया, दीपक यादव, सचिन कुमार, संजय सिंह, सतीश चौहान, यशपाल नेताम, बी. रमेश, रोशन साहू, रोहित श्रीवास, ऋषिकेश गुप्ता, डॉ. सुखनंदन, माखन, डॉ. अभिषेक बीबे, हरिश पटेल, नीरज शुक्ला, हिमराज, डॉ. अनुपम, आशीष सिंह, पवन केवट, संजय वर्मा, अश्वन देवांगन, सतीश वस्त्रकार।

महिला विंग :
अध्यक्ष अजीता पांडेय, डॉ. सिंड्रेला पाल, डॉ. सोनम अग्रवाल, शहनाज़, हेमा, लक्ष्मी, वर्षा, मोनिका, डॉ. नमिता, सुचित्रा, सिद्धि, इंदरसेनी, मनीषा, प्रभा पटेल, मंजुला यादव, कुसुम सिंह, मित्राणी चौधरी, सतरूपा, चंद्रेश, पूजा तिवारी, अनिता, अंबेश्वरी, रूपवती मरावी, सुमन चंद्रा, नीता गौतम, पूजा यादव, कुमुदनी सिंह, ममता ध्रुव, नम्रता धुर्वे, अंजली वर्मा, इंदु साहू, रिंकी सोनवानी सहित अन्य।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।