Latest news

छत्तीसगढ़ बिलासपुर के सिम्स में इंटर्न डॉक्टर  ने लगाई फांसी

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

00 सुसाइड के कारण का खुलासा नहीं हुआ

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्थित सिम्स मेडिकल कॉलेज की  इंटर्न डॉक्टर ने हॉस्टल में  फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड के कर्म का भी खुलासा नहीं हो सका है। डॉक्टर की लाश को को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवा दिया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना की जानकारी मीडिया को देते हुए सिम्स के डीन प्रो रमनेश मूर्ति।


छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (CIMS) के गर्ल्स हॉस्टल में एक इंटर्न डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अंबिकापुर से अपने दोस्तों से मिलने आई थी। सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
सिम्स के डीन रमणेश मूर्ति ने बताया कि भानू प्रिया सिंह साल 2018 बैच के MBBS की छात्रा थी। साल 2023 में वो पास आउट हुई थी, जिसके बाद अंबिकापुर जिले के सुखरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इंटर्नशीप कर रही थी। बीते शनिवार को वह बिलासपुर में किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आई थी।
गर्ल्स हॉस्टल में लगाई फांसी, कारणों का पता नहीं
बताया जा रहा है कि डॉक्टर भानू प्रिया यहां सिम्स के गर्ल्स हॉस्टल आई थी। इस दौरान वो दोपहर करीब 12 बजे अपनी सहेली के रूम में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। जिस समय डॉक्टर ने आत्महत्या की, उस समय सहेली रूम में नहीं थी।
फंदे से उतारकर पहुंचाया सिम्स अस्पताल
जब दूसरे रूम में रह रही मेडिकल छात्राओं को पता चला कि डॉक्टर भानू प्रिया फंदे पर लटक रही है, तब उन्होंने आनन-फानन में उसे फंदे से उतार लिया और इलाज के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद इस घटना की जानकारी सिम्स के डीन सहित अन्य स्टाफ को दी गई। डीन डॉ. मूर्ति ने घटना की जानकारी उसके परिजनों के साथ ही पुलिस को दी है। खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।