Latest news

राष्ट्रीय पोषण माह में अपोलो हॉस्पिटल्स का विशेष आयोजन, जानिए क्या हुआ…

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

Mohammed israil


“सही पोषण, बेहतर जीवन” थीम पर जागरूकता सत्र, मिलेट्स और हेल्दी डाइट के महत्व पर हुई चर्चा

बिलासपुर। राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर में मरीजों और उनके परिजनों के लिए विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “Eat Right for a Better Life” के आधार पर हुए इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को सही पोषण, संतुलित आहार और मिलेट्स (श्रीअन्न) के फायदे बताना था।

कार्यक्रम में यूनिट हेड श्री अर्नब एस. राहा उपस्थित रहे।
क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. श्वेता छाबड़ा ने सही पोषण की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आयरन, विटामिन युक्त आहार, सुपरफूड्स, नट्स और ड्राई फ्रूट्स रोज़मर्रा की डाइट में शामिल करने से स्वास्थ्य बेहतर होता है।

मुख्य क्लीनिकल डाइटिशियन सुश्री वी. चम्पा मजूमदार ने विटामिन B12 युक्त भोजन, लो-फैट डाइट, वज़न कम करने के उपाय और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी।

वहीं, मिलेट्स इंटरप्रेनर सुश्री दीक्षा शुक्ला ने मिलेट्स के प्रकार, पॉज़िटिव और नेगेटिव ग्रेन्स, तथा मिलेट्स से होने वाले स्वास्थ्य सुधार के विषय में विस्तारपूर्वक चर्चा की।

सत्र के अंत में प्रश्नोत्तर कार्यक्रम रखा गया, जिसमें मरीजों और परिजनों ने अपने सवाल पूछे और विशेषज्ञों ने उनके संदेह दूर किए।

यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणादायी रहा, जिसने स्पष्ट संदेश दिया कि
👉 सही पोषण और संतुलित आहार ही स्वस्थ और खुशहाल जीवन की असली कुंजी है।


10 सुपरफूड्स जो रोज़मर्रा की डाइट में ज़रूरी

  1. बाजरा, ज्वार, रागी जैसे मिलेट्स
  2. हरी पत्तेदार सब्ज़ियां
  3. दालें और अंकुरित अनाज
  4. बादाम, अखरोट, काजू
  5. खजूर और अंजीर
  6. ओट्स और ब्राउन राइस
  7. मौसमी फल
  8. गाजर, चुकंदर, टमाटर
  9. दही और छाछ
  10. हल्दी और अदरक

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।