बिलासपुर। गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक चले धार्मिक आयोजन का आज भव्य समापन हुआ। अरपा विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने अपने परिवार सहित भगवान गणेश की प्रतिमा का पूजन-अर्चन कर विधि-विधान से विसर्जन किया।
पूरे दस दिनों तक राय परिवार ने श्रद्धा और भक्ति भाव से गणेश जी की सेवा की। आज अनंत चतुर्दशी के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना के बाद गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुजन भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा।
अनंत चतुर्दशी का महत्व
- गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक 10 दिन गणपति बप्पा की पूजा की जाती है।
- अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश जी को विदाई देकर जल में विसर्जित किया जाता है।
- इसे गणेश विसर्जन भी कहा जाता है और भक्त “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” का जयघोष करते हैं।



