Latest news

डबरीपारा मुस्लिम कमेटी ने ईद मिलादुन्नबी जुलूस का भव्य स्वागत किया, विधायक अटल श्रीवास्तव, लहरिया समेत कई रहे मौजूद

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

बिलासपुर।पैगंबर साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी पर्व पर शहर में मुस्लिम समाज की ओर से निकाले गए जुलूस का डबरीपारा मुस्लिम कमेटी ने भव्य स्वागत किया। राघवेंद्र हाल के सामने आकर्षक विद्युत सजावट, एलईडी स्क्रीन और रोशनी की विशेष व्यवस्था की गई। जुलूस एवं बाइक रैली में शामिल लोगों का कमेटी की ओर से मिष्ठान वितरण कर स्वागत किया गया।

शाम 5 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में डबरीपारा मुस्लिम कमेटी के मंच पर विशेष रूप से विधायक अटल श्रीवास्तव, समाजसेवी दिलीप लहरिया, उसकी देन कमेटी के अध्यक्ष युसूफ खान (बंटी), प्रमोद नायक, अभय नारायण राय, महेश दुबे, अकबर खान, शहर के इमाम, मुतावल्ली और मौलानाओं का शाल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर हर वर्ष की तरह इस बार भी विधायक अटल श्रीवास्तव, युसूफ खान, जावेद मेमन, आनंद तावड़कर, महेश दुबे, प्रेस क्लब अध्यक्ष इरशाद अली, मनीष शर्मा, नाजिम खान, अशोक भंडारी, शिवा नायडू, राजेंद्र शुक्ला, अभिनव तिवारी, गोपाल दुबे, जितेंद्र पांडे, तैयब हुसैन, अमन मेमन, शेरू असलम, अनस खोखर समेत कई समाज के प्रमुख उपस्थित रहे।

कमेटी के पदाधिकारी रमजान गौरी, फैयाज राजा, सलीम खान, नईम खान, मुख्तार खान, फिरोज खान, समीर खान, हुसैन खान, आदिल खान, शाहबाज अली, अयान खान, अकिल अली, आकिब खान, बाबू खान, सलमान खान, असद इरानी सहित बड़ी संख्या में सदस्य और कार्यकर्ताओं ने जुलूस स्वागत में सक्रिय भूमिका निभाई।

रमजान गौरी ने बताया कि इस वर्ष पैगंबर साहब के जन्मदिन का 1500वां साल होने से विशेष उत्साह रहा। कमेटी ने राघवेंद्र हाल के सामने चौराहे पर आकर्षक सजावट की थी और यातायात व्यवस्था भी स्वयं संभाली, ताकि मुख्य मार्ग पर आने-जाने वालों को कोई परेशानी न हो।


देवकीनंदन चौक पर ईद मिलादुन्नबी जुलूस का सरकंडा दरगाह समिति ने किया भव्य स्वागत


ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर देवकीनंदन चौक पर मुस्लिम समाज द्वारा निकाले गए जुलूस का सरकंडा दरगाह समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भव्य स्वागत किया। समिति की ओर से गुलाब के फूल और मिष्ठान वितरण कर जुलूस में शामिल लोगों का अभिनंदन किया गया।

समिति के सक्रिय सदस्य जफर आग़ा ने अपने साथियों के साथ जुलूस में शामिल लोगों को मिठाई बांटकर स्वागत किया। इस अवसर पर दरगाह समिति द्वारा किए गए आयोजन से समाज के लोग काफी उत्साहित और खुश नजर आए।

कार्यक्रम स्थल पर बने पंडाल में आसपास की सभी मस्जिदों के इमाम भी पहुंचे और उन्होंने जुलूस की सफलता एवं समाज की सलामती के लिए विशेष दुआएं कीं। दरगाह समिति के इस आयोजन को देखकर श्रद्धालुओं में गहरी खुशी और अपनापन का माहौल दिखाई दिया।


खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।