Mohammed israil
बिलासपुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को 20वें दिन भी जारी रही। जिले के जिला अस्पताल, सिम्स, सीएचसी, पीएचसी और उप स्वास्थ्य केंद्रों में अधिकांश सेवाएं ठप रहीं। मरीजों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ा। हड़तालियों ने इस बार लोकनृत्य प्रस्तुत कर शासन का ध्यान आकृष्ट करने की कोशिश की।
शुक्रवार को जहां कर्मचारियों ने गुपचुप, भेल और चाय के ठेले लगाकर विरोध जताया था, वहीं शनिवार को सांस्कृतिक अंदाज में लोकनृत्य कर सरकार की नीतियों पर नाराजगी दिखाई। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक नियमितीकरण की मांग पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।


हड़ताल की शुरुआत : 18 अगस्त 2025
- आज का दिन : 20वां दिन
- प्रभावित सेवाएं : ओपीडी, आपातकालीन, शल्य क्रिया, जन्म-मृत्यु पंजीयन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम
- मुख्य मांग : नियमितीकरण
अस्पतालों की सेवाएं चरमराई
NHM कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जिला चिकित्सालय, CIMS, 5 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 44 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्य पूरी तरह ठप हो गया। CHO, ANM और नर्सों के शामिल होने से ग्रामीण क्षेत्रों के आयुष्मान आरोग्य मंदिर भी बंद पड़े हैं।
बारish के मौसम में सर्दी, खांसी, बुखार और डायरिया जैसे मरीजों की भीड़ बढ़ रही है, लेकिन हड़ताल के कारण उन्हें समय पर उपचार और रिपोर्टिंग नहीं मिल पा रही है।
श्याम मोहन दुबे, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष, NHM संघ ने कहा –”अगर सरकार नींद से नहीं जागी तो यह हड़ताल नियमितीकरण तक जारी रहेगी।”
सोमवार को हड़ताली कर्मचारी नगर विधायक अमर अग्रवाल को ज्ञापन सौंपेंगे।
प्रभावित विभाग
- जिला अस्पताल, CIMS, PHC, CHC
- NCD, DEIC, SNCU, NRC, TB, RMNCH, Blindness, Tobacco Program, HDU
- राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम
- मानसिक चिकित्सालय (मनोचिकित्सक, काउंसलर, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट)
- एड्स विभाग, लैब तकनीशियन, फार्मासिस्ट, डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित समस्त संविदा स्टाफ
हड़ताल में शामिल प्रमुख
पुरुष विंग
राजकुमार यादव (जिला अध्यक्ष), जीवन महंत (उपाध्यक्ष), प्रमोद पटेल (सचिव), डॉ. हर्ष देवनापित, डॉ. अभिषेक पवार, राधेश्याम सूर्यवंशी, दीपेश साहू, दीपक यादव, सचिन कुमार, सतीश चौहान, यशपाल नेताम, बी. रमेश, मुकेश अग्रवाल (कोषाध्यक्ष), ऋतु राज शर्मा (महामंत्री), रोशन साहू (सह-कोषाध्यक्ष), डॉ. नवनीत कौशिक, डॉ. पंकज परते, ताहिर शेख, डॉ. अनुपम नाहर, सुदर्शन साहू, पवन केवट, संजय वर्मा, अश्वन देवांगन सहित कई पदाधिकारी व सदस्य सक्रिय रहे।
महिला विंग
अजीता पांडेय (अध्यक्ष), डॉ. सिंड्रेला पाल (उपाध्यक्ष), डॉ. सोनम अग्रवाल, शहनाज़, अल्का, मंजुला यादव, कुसुम सिंह, मित्राणी चौधरी, रूपवती मरावी, सुमन चंद्रा, नीता गौतम (तखतपुर), पूजा यादव, कुमुदनी सिंह, ममता ध्रुव, नम्रता ध्रुवे (तखतपुर), अंजली वर्मा (सिम्स), इंदु साहू (जिला अस्पताल), रिंकी सोनवानी समेत बड़ी संख्या में महिला सदस्य उपस्थित रहीं।



