Latest news

गणेश विसर्जन जुलूस में घुसी तेज़ रफ्तार बोलेरो, 3 की मौत, 23 से अधिक घायल

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

Mohammed israil


बिलासपुर,जशपुर/बगीचा। जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में गणेश विसर्जन का जुलूस मातम में बदल गया। मंगलवार देर रात ग्राम जुरूडांड के करीब विसर्जन जुलूस में एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी घुस गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 23 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, लगभग 150 लोग विसर्जन जुलूस में शामिल थे। अचानक आई बोलेरो भीड़ को रौंदते हुए निकल गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई। घायलों को तुरंत बगीचा अस्पताल लाया गया, जहां कलेक्टर रोहित व्यास देर रात स्वयं पहुंचे और उपचार की व्यवस्था का जायजा लेते रहे। गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।

मृतकों के नाम

  • अरविंद (19 वर्ष) पिता तोबियस केरकेट्टा
  • विपिन कुमार प्रजापति (17 वर्ष) पिता देवनारायण
  • खिरोवती यादव (32 वर्ष) पत्नी हरीश यादव

घायल

फकीर यादव, नीलू यादव, निरंजन राम पिता अर्जुन राम, संदीप यादव, नारायण, देवंती, गुलापी बाई, याहूसु लकड़ा, संतोष प्रजापति, हेमंत यादव, उमा यादव, भुवनेश्वरी यादव, चंदा बाई, पिंकी, लीलावती प्रजापति, डमरूधर यादव, गायत्री यादव, आरती यादव, परमानंद यादव, अभिमन्यु, हेमानंद और बोलेरो चालक सुखसागर समेत 23 से अधिक लोग घायल बताए गए हैं।


➡️ हादसे की खास बातें

  • ग्राम जुरूडांड से गणेश विसर्जन जुलूस निकला था।
  • जुलूस में लगभग 150 लोग शामिल थे।
  • तेज़ रफ्तार बोलेरो अचानक भीड़ में घुस गई।
  • मौके पर 3 की मौत, 23 से अधिक घायल।
  • गंभीर घायलों को अंबिकापुर रेफर किया गया।
  • जिला कलेक्टर रोहित व्यास ने देर रात अस्पताल पहुँचकर इलाज की व्यवस्था देखी।


हादसे के बाद बगीचा अस्पताल में करुण क्रंदन और अफरा-तफरी का माहौल रहा। परिजनों के आंसू और दर्दनाक चीखें सुनकर वहां मौजूद हर कोई भावुक हो उठा।


खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।