Mohammed israil
Bilaspur। शहर में लगातार बढ़ रहे असामाजिक तत्वों और चाकूबाजी की घटनाओं पर पुलिस ने एक साथ कड़ा शिकंजा कस दिया है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई त्वरित कार्रवाई में कुल 07 आरोपियों को धारदार हथियारों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इनमें तलवारनुमा हथियार, बटनदार चाकू और धारदार चाकू शामिल हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि बिलासपुर पुलिस “हुड़दंगियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस” की नीति पर काम कर रही है।
🚔 मामला-1: सिरगिट्टी थाना – 04 चाकूबाज गिरफ्तार
अपराध क्रमांक – 430/25, 431/25
धारा – 25, 27 आर्म्स एक्ट



सिरगिट्टी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 04 आरोपियों को हथियारों सहित पकड़ा। इनके कब्जे से 04 नग धारदार चाकू बरामद किए गए। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी –
प्रदीप रजक उर्फ पिंटू पिता स्व. केशव प्रसाद, उम्र 34 वर्ष, निवासी बछेरा तालाब, तिफरा
संदीप रजक पिता स्व. केशव प्रसाद, उम्र 34 वर्ष, निवासी बछेरा तालाब, तिफरा
शंकर रजक उर्फ राजा पिता मनीराम रजक, उम्र 19 वर्ष, निवासी पुराना मन्नाडोल, तिफरा
संदीप साहू पिता द्वारिका प्रसाद, उम्र 26 वर्ष, निवासी मन्नू पाल ठेला के पीछे, मेन रोड, तिफरा
🚨 मामला-2: मोपका (सरकंडा) – तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले 02 आरोपी पकड़े गए
धारा – 25, 27 आर्म्स एक्ट

मोपका पुलिस सहायता केंद्र को सूचना मिली कि जैतखाम के पास चिल्हाटी तिराहा में दो युवक तलवारनुमा हथियार लहराकर आमजनों को डराने की कोशिश कर रहे हैं। तत्काल घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया और हथियार जब्त किए गए।
गिरफ्तार आरोपी –
अमरजीत रात्रे उर्फ भोला पिता धनऊ रात्रे, उम्र 21 वर्ष, निवासी चिल्हाटी टंकीपारा, मोपका
त्रिदेव केवट उर्फ छोटू पिता रामखिलावन केवट, उम्र 22 वर्ष, निवासी शनि मंदिर के पास, चिल्हाटी, मोपका
🔎 मामला-3: तारबाहर थाना – चेकिंग में बटनदार चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
धारा – 25 आर्म्स एक्ट

तारबाहर थाना क्षेत्रांतर्गत पुराना बस स्टैंड में पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध की तलाशी में उसकी जेब से बटनदार चाकू बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी –
राजू साहू पिता राम भरोसा साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी सारी नियत पैलेस कर्बला, हाल मुकाम अटल आवास, बेहतराई।
इस सतर्क कार्यवाही की सराहना एसएसपी ने करते हुए थाना प्रभारी एवं स्टाफ को नकद इनाम देने की घोषणा की।
पुराना बस स्टैंड में चाकू जब्त, तरबाहर पुलिस को पुरस्कार

बिलासपुर। 16 अगस्त 2025 को पुराना बस स्टैंड में वाहन चेकिंग के दौरान सिरगिट्टी थाने के आरोपी राजू साहू पिता रामसेवक साहू (21 वर्ष) निवासी ग्राम पैलीकला से तरबाहर पुलिस ने एक बटनदार चाकू बरामद किया। थाना सिरगिट्टी में अपराध क्रमांक 264/25 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। त्वरित एवं सजग कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी तरबाहर निरीक्षक कृष्ण चंद्र सिंदार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने ₹500 नगद इनाम देने की घोषणा की।
थाना – तारबाहर, जिला – बिलासपुर (छ.ग.)

🚨 अवैध चाकू रखने वालों पर तारबाहर पुलिस की सख़्त कार्रवाई – 03 आरोपी गिरफ्तार
अपराध क्रमांक – 263, 264, 265/2025
धारा – 25 आर्म्स एक्ट
थाना तारबाहर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अवैध रूप से चाकू लेकर घूम रहे 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्ज़े से कुल 03 नग बटनदार चाकू बरामद किए गए। सभी आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी –
1. राजू साहू पिता रामभरोस साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी अटल आवास बहतराई, थाना सरकंडा
2. आयुष गुप्ता पिता मंगेश गुप्ता, उम्र 23 वर्ष, निवासी चांटापारा, थाना सिविल लाइन
3. राजा उर्फ प्रशांत श्रीवास पिता राजेश श्रीवास, उम्र 20 वर्ष, निवासी कतियापारा, बिलासपुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर असामाजिक तत्वों और बदमाशों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

*थाना – सरकंडा जिला – बिलासपुर (छ.ग.)
♦️ थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों पर सरकण्डा पुलिस का प्रहार। ⚡️⚡️
♦️ थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर किया गया चेकिंग कार्यवाही।
♦️ चेकिंग दौरान थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों में झूण्ड बनाकर उपद्रव करने वाले बदमाश सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में।
♦️ चेकिंग के दौरान चाकू लहराते तीन युवक एवं अपराध में फरार आरोपी गिरफ्तार।
♦️ बदमाशों के विरूद्ध की गई आर्म्स एक्ट एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही।
♦️ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश
♦️ थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने आगे भी की जायेगी कार्यवाही।
विवरण:-
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले असामाजिक व्यक्तियों के विरूद्ध धरपकड़ कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय शहर, बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल, सी.एस.पी. सरकण्डा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में आज दिनांक 17.08.2025 को को विशेष अभियान चलाकर थाना प्रभारी निरी. निलेश पाण्डेय एवं पुसके मोपका प्रभारी उप निरी. भावेश सेण्डे के नेतृत्व में थाना सरकण्डा एवं पुलिस सहायता केन्द्र मोपका से संयुक्त टीम तैयार कर अलग-अलग क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया, चेकिंग के दौरान ग्राम चिल्हाटी जैतखाम के पास दो युवक छोटू उर्फ त्रिदेव केंवट को धारदार चापड़ एवं भोला उर्फ अमरजीत रात्रे को धारदार तलवारनुमा हथियार लहराते हुये पकड़ा गया, इसी प्रकार चांटीडीह गायत्री मंदिर के पास अजहर खान को चाकू लहराते हुये पकड़ा गया जिनके विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत् कार्यवाही करते हुये थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में झूण्ड बनाकर उपद्रव करने वाले 9 बदमाशों दीपक कहार, रवि केंवट, मोहन सूर्यवंशी, करन सूर्यवंशी, राजा रजक, अंकित गंधर्व, दुर्गेश यादव, निखिल चौरसिया, एवं जीवन निषाद को पकड़ा गया जिनके विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही किया गया। चेकिंग दौरान थाना सरकण्डा में दर्ज अपराध क्रमांक 1110/25 के फरार आरोपी लोकनाथ उर्फ लक्खू उर्फ लोकेश राजपूत को पकड़ा गया जिसके कब्जे से बटनदार चाकू बरामद कर प्रकरण में आर्म्स एक्ट की धारा जोड़ी जाकर सभी आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया है।
नाम गिरफ्तार आरोपी:-
- छोटू उर्फ त्रिदेव पिता रामखिलावन केंवट उम्र 22 वर्ष निवासी शनि मंदिर के पास चिल्हाटी, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
- भोला उर्फ अमरजीत रात्रे पिता धनउराम रात्रे उम्र 21 वर्ष निवासी टंकीपनारा चिल्हाटी, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
- अजहर खान पिता असगर खान उम्र 21 वर्ष निवासी अशोक वाटिका के पास अशोक नगर सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
- लोकनाथ उर्फ लक्खू उर्फ ताण्डव उर्फ लोकेश राजपूत पिता दूजेराम राजपूत उम्र 24 वर्ष निवासी अशोक नगर सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
- दीपक कहार पिता गणेश कहार उम्र 39 वर्ष निवासी देवेन चाल अमरैया चौक चिंगराजपारा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
- रवि केंवट पिता बल्लू केंवट उम्र 43 वर्ष निवासी अमरैया चौक चिंगराजपारा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
- मोहन सूर्यवंशी पिता चिंताराम सूर्यवंशी उम्र 25 वर्ष निवासी खमतराई अटल चौक, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
- राजा रजक पिता रमेश रजक उम्र 25 वर्ष निवासी डबरीपारा सरकण्डा थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
- अंकित गंधर्व पिता स्व. अनिल गंधर्व उम्र 20 वर्ष निवासी गंधर्व मोहल्ला चिंगराजपारा सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
- दुर्गेश यादव पिता ज्वाला प्रसाद उम्र 30 वर्ष निवासी सूर्या चौक चिंगराजपारा थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
- निखिल चौरसिया पिता निलेश चौरसिया उम्र 23 वर्ष निवासी विद्या निकेतन स्कूल के पास चिंगराजपारा थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
- जीवन निषाद उर्फ ध्रुव पिता अनुज राम निषाद उम्र 23 वर्ष निवासी रिकाण्डो आवास चिंगराजपारा सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
पुलिस का कड़ा संदेश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह ने कहा –
➡️ “शांति-व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी बदमाश को बख्शा नहीं जाएगा। लगातार कार्रवाई से ही आमजन में सुरक्षा का विश्वास और अपराधियों में भय का माहौल कायम होगा।”



