बिलासपुर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 01 द्वारा आज ” वोट चोरी ” के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पोस्टर कैम्पिंग का पोस्टर ,कांग्रेस भवन में जारी किया गया।



शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन प्रवक्ता ऋषि पांडे ब्लॉक एक के प्रभारी राकेश शर्मा पंकज सिंह समीर अहमद देवेंद्र सिंह बट्टू नगर निगम नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप वरिष्ठ नेता शेख नजरुद्दीन महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सीमा घृतेश शेख अशलम रमाशंकर बघेल जोन अध्यक्ष विनय वैधे हिमांशु कश्यप रमजान ग़ौरी युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अयाज़ खान दिलिप साहू प्रशांत पांडे वसीम बख्श शिव निर्मलकर शारदा नागरकर
आदि उपस्थित थे, शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन ने कहा कि लोकतंत्र के ऊपर खतरा मंडरा रहा है, क्योकि सत्तासीन पार्टी ,चुनाव आयोग के आपसी सांठगांठ से लगातार चुनावो को प्रभावित किया जा रहा है, बंगलोर के सेंट्रल लोक सभा क्षेत्र में 7 विधानसभा थे,जिनमे से 6 विधानसभा में कांग्रेस की जीत हुई पर महादेव विधानसभा क्षेत्र में एक लाख फर्जी वोट की बदौलत भाजपा ने चुनाव जीत ली,ऐसे कई लोकसभा क्षेत्रो में देखा गया,चुनाव आयोग वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को सुधारने के बजाय राहुल गांधी जी से शपथ मांग रहा है ,ऐसा लगता है कि चुनाव आयोग अंधभक्ति में अपने कर्तव्य को भी भूल चुका है, निष्पक्ष और बिना भेदभाव का चुनाव कराने की जिम्मेदारी आयोग की है पर आयोग विपक्ष से ही सवाल जवाब कर रहा है,
महादेव विधानसभा में एक लाख फर्जी मतदाता ट्रेस किये गए है तो उसी वोटर लिस्ट से किया गया है जिसे चुनाव आयोग ने जारी किया फिर ऐसे प्रश्न क्यों?।



