Latest news

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के चार बदमाश जिला बदर

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

➡️ जन सुरक्षा अधिनियम के तहत 11  आदतन अपराधियों के विरुद्ध जिला बदर की हुई है कार्रवाई

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के चार बदमाशों पर जिला बदर की कार्रवाई हुई  है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक 11 आदतन अपराधियों के खिलाफ  कार्रवाई की गई है। इससे गुंडे बदमाशों में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर  रजनेश सिंह  द्वारा जन सुरक्षा अधिनियम के तहत बिलासपुर जिले मे अभ्यस्त अपराधियो के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही की गई है। जिसमे पूर्व मे 07 आरोपियो के विरुद्ध व दिनांक 5 नवंबर को 03 आरोपियो तथा आज  01 आरोपी के विरुद्ध जिला बदर का आदेश हुआ है।जिला बदर के आरोपी आदेश उपरांत बिलासपुर जिले के अतिरिक्त जांजगीर-चांपा, मुंगेली, गौरेला पेंड्रा मरवाही व बलौदा बाजार जिले की सीमा से 06 माह के लिए बाहर रहेगे, उक्त जिले की सीमा मे प्रवेश नहीं करेंगे।

वर्तमान में जिला बदर किये गए 04 आरोपियो के नाम-

  1. मृत्युंजय सिंह पिता केदारनाथ सिंह निवासी कंपनी गार्डन के सामने,डबरीपारा बिलासपुर
  2. आसिफ खान पिता आजाद खान निवासी आजाद चैक मंगला बिलासपुर
  3. गदर उर्फ मानस मेश्राम पिता राजेश मेश्राम निवासी मगरपारा बिलासपुर
  4. बाबू अण्डा उर्फ प्रियनाथ वर्मा पिता संजय वर्मा निवासी शांति नगर सकरी बिलासपुर
खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।