बिलासपुर। ज़िला कांग्रेस कमेटी ( शहर/ग्रामीण ) द्वारा पूर्व सांसद स्व मिनीमाता जी की पुण्यतिथि और क्रांतिकारी खुदीराम बोस जी शहादत दिवस मनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ।
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि स्व मिनीमाता जी का प्राम्भिक जीवन संघर्ष पूर्ण रहा, गुरु अगमदास जी ने धर्म प्रचार के लिए आसाम गए ,तब मिनीमाता मुलाकात हुई और 1930 में धर्मगुरु अगमदास जी ने मिनीमाता विवाह किया ,स्व मिनीमाता जी एक धर्म परायण महिला थी जिन्होंने सामाजिक उत्थान ,कन्या शिक्षा पर जोर दिया , आज़ादी के बाद 1955 में अगमदास जी के देहांत के बाद उपनिर्वाचन में सांसद बनी और लगातार 1962,1967 और 1971 में लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया, छत्तीसगढ़ एक अति पिछड़ा क्षेत्र माना जाता था,ऐसे क्षेत्र से एक दलित महिला का सांसद बनना बड़े गौरव की बात थी और उन्होंने विकास के लिए बड़े बड़े काम किया, 1972 में एक विमान दुर्घटना मिनीमाता जी का असमय निधन हो गया,जो छत्तीसगढ़ और दलित समाज के लिए बड़ी क्षति थी , आज भी उनके पुत्र और पौत्र धार्मिक रूप से, सामाजिक रूप से और राजनीतिक रूप से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे है,
संयोजक ज़फ़र अली, हरीश तिवारी ने कहा खुदीराम बोस सबसे कम उम्र के क्रांतिकारी के रूप जाने जाते है ,जिन्हें 18 की आयु में फांसी दी गई, 1905 में बंगाल विभाजन के बाद क्रांतिकारियों के ऊपर जज ” किंग्सफोर्ड ” ने जो अत्याचार की और सजा दी ,उससे व्यथित खुदीराम बोस और प्रफुलचन्द चाकी ने मुजफ्फपुर जाकर उसकी बग्घी में बम फेंका पर दुर्भाग्य वश उनकी पत्नी और पुत्र मारे गए, जिसके कारण उन्हें 1908 में फांसी की सजा दी गईं, वे क्रांतिकारी संस्था ” अनुशीलन समिति ” के सदस्य थे,उनके निधन के बाद पूरे बंगाल में उनकी पोशाक को लोगो मे खासकर युवाओं में पहनने का प्रचलन हो गया था।
कार्यक्रम में —
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, संयोजक ज़फ़र अली,हरीश तिवारी,जितेंद पांडेय,विनोद साहू,त्रिभुवन कश्यप,राजेश शर्मा,वीरेंद्र सारथी,राकेश बंजारे,योगेश सोनी,करम गोरख,चन्दन सिंह,सुनील पांडेय,सुरेंद्र तिवारी,दीपक रायचेलवार,सुभाष ठाकुर,सत्येंद्र तिवारी,राजीव साहू,देवेंन्द्र लोनकर,राज कुमार यादव आदि उपस्थित थे।
मिनी माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एक के द्वारा आज मिनी माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर ब्लैक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जावेद मेमन महिला कांग्रेस के अध्यक्ष सीमा धितेश तेश,, पूर्व पार्षद रामा बघेल, ने मिनी माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व सांसद को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन ने कहा कि छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश राज्य की मिनीमाता पहली महिला सांसद थी। मिनी माता ने अपने जीवन में महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ीहै। और मिनीमाता के नाम पर मध्य प्रदेश सरकार ने मिनीमाता बांगो डैम का निर्माण भीकिया। मिनी माता ने सभी वर्गों की महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ते हुए सदन में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की महिलाओं का नेतृत्व किया। 1972 में विमान दुर्घटना में मिनीमाता का निधन हो गया। आज पूर्व सांसद की पुण्यतिथि पर वजीरअली, जमुना मती बंजारे, कुसुम भारद्वाज गौरी कृष्ण,मूर्ति लहरें, शाहिद काफी संख्या में ब्लॉक एक के कांग्रेस जनों ने श्रद्धा सुमन अर्पितकी।



