
प्रभारी रश्मि सिंह की मौजूदगी में सेक्टर व मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति के संबंध में चर्चा

बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एक में मंडल व सेक्टर अध्यक्षों की नियुक्ति के संबंध में चर्चा हुई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एक के अध्यक्ष जावेद मेमन ने बताया कि संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत मंडल व सेक्टर अध्यक्षों की नियुक्ति के संबंध में प्रभारी पूर्व संसदीय सचिव रश्मि सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस भवन में बैठक हुई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर प्रभारी प्रभारी रश्मि सिंह ठाकुर ने ब्लॉक एक के समस्त पार्षद एवं नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के पार्षद पद के उम्मीदवारों से चर्चा कर जल्द से जल्द सेक्टर कमेटी और मंडल कमेटी का गठन करने के निर्देश दिए हैं। ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेंमन ने बताया कि प्रभारी रश्मि सिंह के दिशा निर्देश पर 4 अगस्त तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एक के अंतर्गत सभी 17 वार्ड में पार्षद तथा पार्षद पद के उम्मीदवार के द्वारा मंडल एवं सेक्टर कमेटी सक्रिय कार्यकर्ताओं को शामिल करना है तथा युवाओं एवं महिलाओं को संगठन में जिम्मेदारी देने के लिए कहा गया है। कमेटी का गठन कर पूरी जानकारी ब्लॉक अध्यक्ष को देंगे। ब्लॉक अध्यक्ष कमेटी के नामों को बंद लिफाफे में प्रभारी रश्मि सिंह को सौंपेंगे और यह पूरी रिपोर्ट कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष तक प्रभारी के माध्यम से पहुंचाई जाएगी। पूर्व महापौर रामशरण यादव, पूर्व सभापति शेख नजीरुद्दीन, तथा ब्लॉक एक के प्रभारी ने बैठक को संबोधित किया। ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।
आज की बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व महापौर रामशरण यादव, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद नायक, पूर्व सभापति शेख नजीरुद्दीन, ब्लॉक एक के प्रभारी राकेश शर्मा, समीर अहमद,नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप, शहजादी कुरैशी,संतोषी रामा बघेल, सीमा रितेश, स्वर्णा शुक्ला, मंजू त्रिपाठी, पार्षद शेख असलम, हिमांशु कश्यप, संतोष ढीमर, अब्दुल तसलिम दीपक कौशिक, बद्री यादव, शारदा नागर कर, मिर्जा अजीम बेग, प्रवक्ता ऋषि पांडे, विनय वैदे ,रमजान गौरी, फरीद बबली, युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अयाज खान, वकार खान सहित ब्लॉक कांग्रेस एक के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।



