Latest news

जन्माष्टमी महोत्सव के लिए यादव समाज की हुई बैठक

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
4 Min Read

बैठक में सभी समाज के वर्ग एवं संगठनों के सदस्यों ने लिया भाग

18 साल बाद यादव समाज संयुक्तरूप से मनाएगा जन्माष्टमी महोत्सव

बिलासपुर। यादव समाज की जिला स्तरीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के आयोजन हेतु समाज के सभी वर्गों एवं संगठनों की संयुक्त बैठक आज बुधवार को लखीराम ऑडिटोरियम भवन बिलासपुर में आयोजित किया गया। बैठक के प्रारंभ भगवान श्री कृष्ण के तैलचित्र पर पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ। बैठक में समाज के सभी वरिष्ठजन एवं युवाओं के द्वारा अपना विचार रखा गया। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष जिला स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन यादव समाज द्वारा संयुक्त रूप से निकला जाएगा। ज्ञात हो कि अभी तक बिलासपुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन समाज के अलग-अलग संगठनों के द्वारा 18 वर्षों से अलग-अलग शोभायात्रा निकाला जाता रहा है परंतु इस वर्ष सभी संगठन एक जूट होकर समाज को एकता के सूत्र में बांधने के लिए अपने ईष्ट देव भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को एक साथ मनाने का निर्णय सर्वसम्मती से लिया गया है।
बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव आयोजन समिति के पूर्व अध्यक्ष बुधराम यादव ने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार भगवान श्री कृष्ण ने महाभारत में गीता के 18 अध्याय को सुना कर अर्जुन को युद्ध के लिए तैयार किया था। उसी प्रकार आज यादव समाज द्वारा आयोजित भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव का यह आयोजन समाज को एक नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा। जिससे समाज संगठित होकर सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास करेगा।
वही बैठक को संबोधित करते हुए सर्व यादव समाज के जिला अध्यक्ष रामचंद्र यादव ने कार्यक्रम की रूप रेखा से समाज के लोगों को अवगत कराते हुए बताया कि आगामी 16 अगस्त दिन शनिवार 2025 को यादव समाज संयुक्त रूप से पीले वस्त्र के रंग में रंगे हुए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाएगा। जिसमें पूरे जिले के यादव बंधुओं द्वारा एकत्रित होकर भव्य शोभायात्रा आकर्षक झाकियों के साथ बिलासपुर नगर में निकाला जाएगा। बैठक को डी.सी. यादव, मनीराम यादव, धन्नू यादव, यशवंत यादव, शिवशंकर यादव , संजय यादव, अमित यादव, अनिल यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन शैलेन्द्र यादव पूर्व पार्षद बिलासपुर ने किया ।
इस अवसर पर नंदकुमार यादव,किशोर यादव, रामचरण यादव, विशाल यादव, लालजी यादव, अनिल यादव रामलाल यादव, रामफल यादव, ललित यादव अजय यादव, सरजू यादव, आयुष यादव, विक्की यादव, राकेश यादव, धनंजय यादव, विजय यादव, मन्नू यादव, जागेश्वर यादव, श्रीराम यादव, पवन यादव, लालजी यादव, गौरीशंकर यादव, संतोष यादव, दुर्गा यादव, अभिमन्यु यादव, गिरीश यादव, शिवचरण यादव, रोहित यादव, देवी प्रसाद यादव, रघुनंदन यादव, सतीश यादव, राजू यादव, दीपक यादव, अजय यादव, अंकित यादव, अमन यादव, राजा यादव, गेंदराम यादव, अभय यादव, गौरव यादव, शिवम यादव, पुकार यादव, मुकेश यादव, अविनाश यादव, बबलू यादव, लल्ला यादव, अमर यादव, कृष यादव, गोलू यादव, विक्रम यादव, अमर यादव, आशीष यादव, सूरज यादव, ओम यादव, पुकार यादव, पुष्कर यादव, संस्कार यादव, प्रतीक यादव, विकास यादव, गोपाल यादव, गौरव यादव, कृष्ण यादव, राहुल यादव, शुभम यादव, सिद्धार्थ, भोला यादव , सूरज यादव, विकास यादव, निखिल यादव, राजा यादव, तुषार यादव ,रितिक यादव ,अशोक यादव, संतोष यादव, दीपा यादव, दीक्षित यादव, विकास यादव, जयप्रकाश यादव , योगेश यादव, सतीश यादव, ओमकार यादव, तरुण यादव, आकाश यादव, विशाल यादव, आयुष यादव, संतोष यादव, अमन यादव, विलास यादव, सत्येंद्र यादव, सुजल यादव, यश यादव सहित सैकड़ों की संख्या में यादव समाज के लोग उपस्थित रहे।।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।