Latest news

कैट  बिलासपुर द्वारा बिजिनेस 3.0 का आयोजन 26 जुलाई को

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

Bilaspur Chhattisgarh बिलासपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट ) बिलासपुर द्वारा बिजिनेस 3.0 का आयोजन 26/07/2025 को होटल टोपाज सत्यम टॉकीज़ चौक के पास में कराया जा रहा है कैट महामंत्री हीरानंद जयसिंह ने बताया की बिज़नेस 3.0 का उद्देश्य हमारे सदस्यों का व्यापार , व्यवसाय और नेटवर्क बढ़ाने और मोदी जी की वोकल फॉर लोकल के तर्ज पर किया जा रहा है। यह बिज़नेस 3.0 की प्रथम बैठक है
कैट अध्यक्ष किशोर पंजवानी , महामंत्री हीरानंद जयसिंह , कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल , संगठन मंत्री एवं मीडिया प्रभारी परमजीत उबेजा ने बताया की कार्यक्रम में कैट राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी,प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, बिलासपुर ईकाई प्रभारी राकेश ओचवानी , कैट प्रांतीय उपाध्यक्ष राजू सलूजा,पूर्व युवा कैट अध्यक्ष अवनीत सिंह जी विशिष्ट अतिथि होंगे एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल होंगे और इस कार्यक्रम में कैट बिलासपुर की नई गठित कार्यकारिणी के सदस्यों को प्रमाण पत्र भी दिए जाएँगे साथ ही साथ कार्यक्रम में कैट सदस्यों की एंट्री निशुल्क रखी गई है एवं कैट सदस्यों के व्यापार व्यवसाय का प्रमोशन भी निशुल्क किया जाएगा साथ ही साथ प्रति माह बिज़नेस 3.0 का आयोजन कराया जाएगा जिससे व्यापारियों के समस्याओ को हल करने और जानने के साथ साथ उनके व्यापार व्यवसाय का प्रोमोशन भी निशुल्क किया जाएगा साथ ही साथ प्रति माह अलग अलग ट्रेड के व्यापारी बंधुओ और एसोसिएशनों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा जिससे बिलासपुर के सभी ट्रेड और छोटे बड़े व्यापारी
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स बिलासपुर के बिजनेस 3.0 का लाभ ले सके

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।