Latest news

जल भराव कहर: निगम अधिकारी कर रहे लगातार दौरा,पानी निकासी,सड़क समेत अन्य व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने प्रयास जारी 

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बारिश में सफाई कार्य निर्बाध रूप से जारी रखने लगातार किए जा रहे कार्य

तहसीलदार और टीआई के साथ संयुक्त निरीक्षण 

बिलासपुर-बिलासपुर में हुई भारी बारिश के दौरान नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं निर्बाध रूप से मिलती रहे एवं इस दौरान उत्पन्न हुई समस्याओं को दुरूस्त करने नगर निगम की टीम लगातार काम कर रही है। अपर आयुक्त से लेकर सभी जोन कमिश्नर लगातार वार्डों का दौरा कर जलभराव के स्थानों पर पानी निकासी समेत अन्य कार्यों को प्राथमिकता के साथ कर रहे हैं। शनिवार को संयुक्त रूप से किए जाने वाले निरीक्षण के तहत आज सभी जोन कमिश्नर अपने क्षेत्र के नायब तहसीलदार और टीआई के साथ संयुक्त रूप से जोन क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान जिन स्थानों में जल भराव हुआ था उन स्थानों की सफाई तथा बारिश से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का चिन्हांकन कर मरम्मत कार्य शुरू कराया। 

सफाई कार्य सतत रूप से जारी 

भारी बारिश के दौरान भी निगम ने सफाई कार्य को प्रभावित होने नहीं दिया,निगम कमिश्नर के निर्देश पर सड़क,नालियों की सफाई सतत रूप से जारी है,इसके अलावा घरों से कचरा कलेक्शन के कार्य में भी बारिश को रूकावट बनने नहीं दिया गया। लगातार नालियों की सफाई वार्डों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव समेत अन्य कार्य किए जा रहे है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।