Latest news

बिजली हुई महंगी, गरीबों को भी नहीं छोड़ा सरकार ने : जावेद मेमन

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिजली बिल में बढ़ोतरी वापस लेने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एक के अध्यक्ष जावेद ने दी आंदोलन की चेतावनी, कहां महंगी बिजली से बढ़ेगी महंगाई

बिलासपुर। राज्य सरकार ने बिजली घरों में 10 से 25 पैसे प्रति यूनिट बिजली दरों में बढ़ोतरी कर दी है। जिससे उपभोक्ता पर इसका सीधा असर पड़ेगा। बिजली दरो में बढ़ोतरी को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी ब्लाक एक के अध्यक्ष जावेद मेमन ने कहा है कि डबल इंजन की सरकार आम उपभोक्ताओं के जेब में डाका डाल रही है। बिजली महंगी होने से प्रदेश में 125 करोड़ आबादी को मंहगाई का असर पड़ेगा। उन्होंने कहा है कि स्मार्ट मीटर से पहले ही उपभोक्ताओं को ज्यादा बिजली बिल दिया जा रहा है। गरीबपरिवार पहले ही महंगाई से जूझ रहा है। अब बिजली दर में वृद्धि का खामियाजा गरीबपरिवारों को भुगतना पड़ता है। महंगी बिजली का असर उद्योग एवं दुकानों में भी पड़ेगा। जावेद मेमन ने कहा है कि प्रति यूनिट 10 पैसे से लेकर 25पैसे बिजली बिल में बढ़ोतरीकरके डबल इंजन की सरकार ने आम आदमी को परेशानी में डाला है परेशान करने का काम किया है। राज्य सरकार बिजली बिल में कटौती वापस ले। जिसमें आम आदमी को राहत मिलसके। उद्योग तथा व्यावसायिक संस्थानों में भी 25 पैसे प्रति यूनिट बिजली बिल दरों में वृद्धि होगी तो घरेलू सामान के दाम बढने से महंगाई भी बढ़ेगी। आम आदमी परेशान है। बिजली बिल में बढ़ोतरी करके राज्य सरकार गरीब परिवारों के जेब में डाका डाल रही है। गरीबों को भी भाजपा सरकार ने नहीं छोड़ा। कांग्रेस कमेटी एक के ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन ने उग्र आंदोलन के चेतावनी देते हुए कहा है कि जल्द ही कांग्रेस राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी। बिजली दफ्तर का घेराव करेगी। पहले भी बिजली कटौती से आम आदमी परेशान है। अब महंगी बिजली से उपभोक्ता परेशान होंगे।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।