साय सरकार में बिजली रहेगी गुल बिल आयेगा फूल – अटल श्रीवास्तव
Bilaspur Chhattisgarh बिलासपुर। छत्तीसगढ़ विद्युत विनियामक आयोग ने आज विष्णुदेव साय की सरकार के 18 माह के कार्यकाल में तिसरी बार झटका दिया प्रति युनिट दर बढ़ाये गये घरेलू गैर घरेलू और कृषि उपयोग में 10 पैसे से 50 पैसे प्रति युनिट की वृद्धि की घोषणा की गई। बिजली दर वृद्धि को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कॉग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने जनता को किसानों को मध्यमवर्गीय परिवारों को बिजली बिल रेट का डबल झटका दिया है। अटल श्रीवास्तव ने कहा कि बिजली बिल विनियामक आयोग का मुख्य कार्य बिजली के क्षेत्र में नियम दर एवं गुणवत्ता नियंत्रित करना है जबकि आयोग वर्तमान सरकार के नेतृत्व में दर में वृद्धि कर रहा है। नियम जनता के हितो के विपरित बना रहा है, गुणवत्ता का तो पता नहीं है। अटल श्रीवास्तव ने कहा कि 18 माह की सरकार ने तिसरी बार विष्णु देव सरकार ने बिजली की दरों में वृद्धि की है। किसान गरीब और मध्यम वर्गीय मंहगाई स्कुल की फिस वृद्धि एवं खाद की काला बाजारी से पहले से ही परेशान थे विष्णुदेव सरकार ने 1 जुलाई से विद्युत दर बढ़ाकर असहनीय बोझ बढ़ा दिया है। भूपेश बघेल की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने बिजली बिल हॉफ की योजना थी जिससे गरीब किसान और जनता को राहत मिलता था। विष्णु देव साय सरकार की नई योजना चल रही है बिजली रहेगी गुल बिल आयेगा फूल। अटल श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस एवं विधायक दल विद्युत वृद्धि का पुरजोर विरोध करेगा।
विद्युत दरो में वृद्धि का कांग्रेस के प्रमोद नायक पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक एवं अभयनारायण राय पूर्व उपाध्यक्ष अरपा विकास प्राधिकरण ने भी निंदा की।



