Bilaspur। बिलासपुर में बंसी वाला होटल के थिएटर में प्रदेश भारतीय राष्ट्रीय छात्र गठन एवं जिला भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा आयोजित राहुल जी के जन्मदिन के अवसर पर प्रदर्शित की जा रही फिल्म फुले देखने कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव अपने साथियों के साथ पहुंचे इस अवसर पर साथ में जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद नायक पूर्व अरपा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभय नारायण राय पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला पूर्व सदस्य महेश दुबे सहित अन्य नेता उपस्थित थे फिल्म देखने पहुंचने पर एनएसयूआई की ओर से जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने विधायक एवं सभी कांग्रेस जनों का स्वागत किया । उक्त फिल्म ज्योतिबा एवं सावित्री बाई फुले के जीवन पर आधारित है।



