Latest news

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की खुशी में डिजनीलैंड मेले के एंट्री में 25% की छूट, पब्लिक डिमांड में मेले को 7 जुलाई तक बढ़ाया गया

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

बिलासपुर। शहर के साइंस कॉलेज मैदान में इन दिनों डिजनीलैंड मेला लगा हुआ है । जहां प्रतिदिन लोगों की जमकर भीड़ देखी जा रही है। लोग अपने परिवार के साथ आकर मेले का जमकर आनंद उठा रहे है। मेले में लगे मनमोहक झूले, अनेकों प्रकार के फूड स्टॉल, विभिन्न प्रकार की शॉपिंग की दुकाने एवं शानदार लाइटिंग लोगो को बेहद आनंदित कर रहा है । वही इस मेले में पहली बार शहर के लोगों को जलपरी लाइव शो के जरिए देखने को मिल रहा है। जो लोगों के बीच मुख्य आकर्षक का केंद्र बना हुआ है।
मेले के संचालक सलीम भाई ने बताया है कि भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा एवं जनता से मिल रहे प्यार एवं आशीर्वाद की खुशी में डिजनीलैंड मेले की एंट्री टिकट में 25% की छूट की जा रही है। वही अब जल परी की टिकट में रोबोटिक एनिमल की एंट्री भी फ्री कर दिया गया है। मतलब अब लोग एक टिकट में दो शो का आनंद के पाएंगे। साथ ही मेले के संचालक ने बताया कि लोगों की बेहद डिमांड में मेले को 7 जुलाई तक बढ़ाया गया है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।