Latest news

बिलासपुर बेसबॉल प्रीमियर लीग का हुआ आगाज

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

Bilaspur। बिलासपुर बेसबॉल संघ के सचिव श अख्तर खान  ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी
बेसबॉल लीग का शुभारंभ छत्तीसगढ़ स्कूल के मैदान पर बिलासपुर बेसबॉल संघ के द्वारा आयोजित किया जा रहा है,जिसमें चार टीम बिलासपुर एंजेल्स, बिलासपुर यांकिस, बिलासपुर सुपर ब्रेव्स, बिलासपुर रेड सॉक्स के मध्य मैच खेला जाएगा, टूर्नामेंट का पहला मैच बिलासपुर सुपर ब्रेव्स विरुद्ध बिलासपुर एंजेल्स के मध्य खेला गया जिसमें बिलासपुर सुपर ब्रेव्स ने मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कोर 10 – 02 से मैच में विजयी हासिल किया। बिलासपुर सुपर ब्रेव्स की तरफ से श्रेया, खुशी ,अनमोल, प्रकाश ने शानदार प्रदर्शन किया, इस मैच के मुख्य निर्णायक के रूप में राहुल ,आयुष, पंकज और स्कोरर के रूप में आस्था पायल थे।
इसी प्रकार टूर्नामेंट का दूसरा मैच बिलासपुर रेड सॉक्स विरोध बिलासपुर याँकीस के मध्य हुआ, जिसमें बिलासपुर रेड सॉक्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 04-03 से मैच में विजय हासिल की, बिलासपुर रेड सॉक्स टीम की तरफ से आर्यन, यश, सूरज, राजनंदनी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, इस मैच के मुख्य निर्णायक के रूप में शत्रुघ्न, शिवम रजक और स्कॉलर के रूप में नेहा यादव और भूमिका श्रीवास थे।
इस प्रतियोगिता के शुभारंभ में छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ की महासचिव सुश्री मिताली घोष जी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे जिन्होंने बच्चों को आशीर्वचन और बेहतर खेल का प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित किया। प्रतियोगिता के दौरान छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ के उपाध्यक्ष डॉ कैरोलाइन सत्तूर, कोषाध्यक्ष पूर्णिमा मिश्रा, बिलासपुर बेसबॉल संघ के सीनियर खिलाड़ी लखन लाल देवांगन, संदीप गहरे, अंकुर रजक , योगेंद्र यादव, शिशिर निषाद, विकास यादव, हरीश मौर्य, शुभांशु यादव, अमितेश बाकरे उपस्थित थे।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।