Bilaspur बिलासपुर। सिम्स बिलासपुर के डीन डॉ. रमणेश मूर्ति , डॉ अर्चना सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, सिम्स चिकित्सालय बिलासपुर ने निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डॉ भूपेन्द्र कश्यप, नोडल अधिकारी सिम्स चिकित्सालय, बिलासपुर उपस्थित रहे। निरीक्षण दौरान निम्नानुसार निर्देश दिये गये :-
- आपातकालीन विभाग के ओ.पी.डी., ट्रायज वार्ड, मरीज पंजीयन कक्ष, इंजेक्शन ओ.पी.डी. ब्लड सेंपल कलेक्शन सेंटर, मेल मेडीकल वार्ड, सेंट्रल किचन, आयुष्मान काउंटर, गेस प्लांट का निरीक्षण किया गया।
- मरीज एवं परिजनों से चर्चा की उनसे इलाज संबंधित जानकारी ली गई।
- ट्रायज यूनिट में पोर्टेबल एक्स-रे मशीन में दुर्घटना से घायल हो कर आए मरीजों का ट्रायज वार्ड में ही एक्स-रे करने का आदेश दिया गया।
- आयुष्मान काउंटर में कार्यरत कर्मचारियों से संबंधित कार्यों की जानकारी ली गई और अविलंब मरीजों का आयुष्मान पंजीयन कार्य संपादित करने का निर्देश दिया गया।
- सेंट्रल किचन के निरीक्षण के दौरान स्वच्छता का ध्यान रखते हुए मरीजों को पौष्टिक आहार प्रदान करने का निर्देश दिया गया।
- सी.जी.एम.सी. एजेंसी के एस.डी.ओ. श्री अनमोल कंवर, सहायक यंत्री श्री जसपाल से सिम्स में चल रहे निर्माण कार्यों का तेजी से करने के लिए कहा गया।
- नये वार्डों के निर्माण के लिए लागत की जानकारी ली गई।
- कोविड संक्रमण की संभावना को देखते हुए समस्त वेंटीलेटर एवं ऑक्सीजन प्लांट के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन हेतु दिशा निर्देश दिए।



