Latest news

दो बाइक में आमने सामने हुई जबरदस्त भिड़ंत एक की हुई मौत

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

  00 सकरी थाना क्षेत्र का मामला

बिलासपुर। छत्तीसगढ़बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र के केकरार जलाशय के पास हाइवे पर 2 बाइक सवारो मे आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमे 1 बाइक चालक की मौक़े पर मौत हो गई है। आपको बता दे की ग्राम लाखासार निवासी दीपक केंवट अपनी बाइक से प्रसाद देने के लिए रिश्तेदारकेयहां ग्राम रौनाकापा गया था। जहाँ से लौटते वक्त ग्राम सागर की ओर से आ रहे बाइक क्रमांक सीजी 10 ईएच 5957 के चालक से उसकी आमने सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दीपक को गंभीर चोटें आईं, जिससे तत्काल एम्बुलेंस से सिम्स भेजा गया, जहाँ डॉक्टर ने निरीक्षण बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में परिजनों की शिकायत पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।