Latest news

दो भाईयों की मौत से  मातम: बड़े भाई के अंतिम संस्कार में जा रहे छोटे भाई की भी दुर्घटना में मृत्यु

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

बिलासपुर तखतपुर।
ग्राम पंचायत चितावर में दो भाइयों की मृत्यु से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बड़े भाई सुकृत दास मानिकपुरी के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे छोटे भाई मोहित दास मानिकपुरी की 13 मई की सुबह बलौदा के पास वाहन दुर्घटना में मौत हो गई। मोहित अपने पुत्र के साथ जा रहे थे, जब अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

दुर्घटना में मोहित दास की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार पहले ही सुकृत दास के निधन के कारण गमगीन था, और अब छोटे भाई की मृत्यु ने उनके दुःख को दोगुना कर दिया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार एक साथ चितावर में किया गया, जिससे पूरे गांव में शोक की गहरी लहर फैल गई।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।