Bilaspur Chhattisgarh। नगर निगम बिलासपुर के प्रथम सामान्य सभा के प्रश्नकाल में पार्षद गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू ने याद दिलाते हुए कहा कि नगरीय निकाय चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नजूल भूमि पर पट्टा देने की घोषणा की थी ज्ञात हो की वार्ड क्र. – 05 के यादव नगर, भगत सिंह आजाद नगर, डिपरा मोहल्ला, ओडिया मोहल्ला आदि में वर्षों से श्रमिक वर्ग के लोग निवासरत है जो लम्बे समय से पट्टे की मांग कर रहे है पिछले कांग्रेस सरकार द्वारा राजीव गाँधी आश्रय योजना के तहत शासन द्वारा सर्वे कराकर पट्टा वितरण करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी किन्तु विधानसभा चुनाव की घोषणा हो जाने एवं आचार संहिता लग जाने से यह कार्य रुक गया था सरकार बदलने के बाद भाजपा सरकार द्वारा इस योजना को ही निरस्त कर दिया गया चूंकि वार्ड में उद्योग विभाग, पुलिस विभाग, जल संसाधन विभाग, घास भूमि व आबादी की जमीने हैं ऐसे में इन विभिन्न विभागों की जमीनों को जब – तक सरकार द्वारा नजूल भूमि घोषित नही किया जाये तब तक इन्हें पट्टा नही मिलेगा अत: सामान्य सभा की बैठक में पार्षद गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू ने इन विभिन्न विभागों की जमीनों को नजूल भूमि घोषित कर पट्टा वितरण करने की मांग की और महापौर से पूछा कि इस सन्दर्भ में नगर निगम से प्रस्ताव शासन को भेजेंगे या नही इस सवाल के जवाब में महापौर ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने का आश्वासन दिया |
पार्षद गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू ने वार्ड क्रमांक – 05 के विभिन्न विभागों की जमीनों को नजूल भूमि घोषित कर पट्टा देने की मांग की
Mohammed Israil
- Editor
2 Min Read
About Author

शिक्षाः बीए, बैचलर आफ “जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन। वर्ष 1996 से लोकस्वर से पत्रकारिता की शुरुआत। दैनिक भास्कर , देशबंधु, स्वदेश में बतौर सिटी रिपोर्टर और सब एडिटर काम किया। 2007 से 2022 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर , इनपुट हेड, सिटी चीफ , सीनियर सिटी रिपोर्टर के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। वर्तमान में संपादक, न्यूज़ डॉन छत्तीसगढ़।