00 राजेश और ललिता को मिले नौ नौ वोट , कांग्रेस के प्रत्याशियों को आठ आठ
00 भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने एक-एक मत के अंतर से जीता जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव
00 भाजपा में मना जश्न, कांग्रेस को लगा झटका
Bilaspur बिलासपुर। जिला पंचायत बिलासपुर में शनिवार को भाजपा का परचम लहराया। भाजपा नेता राजेश सूर्यवंशी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सतकली बावरे को हराया। राजेश को नौ और सतकली को 8 मत मिले। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार ललिता संतोष कश्यप ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी स्मृति त्रिलोक श्रीवास को पराजित किया। ललित को 9 और स्मृति को 8 मत प्राप्त हुए।चुनाव से पहले निर्दलीयों की भूमिका अहम मानी जा रही थी। हालां





कि, उन्होंने भाजपा को खुला समर्थन नहीं दिया, जिससे मुकाबला कड़ा हो गया। इसके बावजूद भाजपा ने अपनी एकजुटता बनाए रखी और बहुमत हासिल कर लिया।राजेश सूर्यवंशी की जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी नेताओं ने इसे संगठन की मजबूत रणनीति का नतीजा बताया। वहीं, कांग्रेस को उम्मीद थी कि भाजपा के भीतर असंतोष का लाभ मिलेगा, लेकिन नतीजे उनके खिलाफ रहे।इस चुनाव परिणाम से भाजपा का जिला पंचायत में दबदबा बढ़ गया है, जबकि कांग्रेस को आगे की रणनीति पर फिर से विचार करना होगा।



