Latest news

31 लाख रुपए के नशीले इंजेक्शन और टैबलेट जब्त ,सप्लायर सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
5 Min Read

00 छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

00 पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चल रही ऑपरेशन प्रहार की कार्रवाई से मचा हुआ है हड़कंप

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 31 लाख रुपए के नशीले इंजेक्शन और टैबलेट जब्त हुए हैं। इस मामले में सप्लायर समेत 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में चल रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इससे हड़कंप मचा हुआ है।

प्रेस को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह।

पुलिस अधीक्षक का कहना है कि नशे के अवैध कारोबारियो की जड़ तक पहुंच कर करवाईकी जा रही एण्ड-टू-इसी कड़ी में ए.सी.सी.यू. बिलासपुर (सायबर सेल) व थाना सिविल लाइन की नशे के अवैध कारोबारियो के विरूद्ध की गई संयुक्त कार्यवाही। गिरफ्तार आरोपियो का पूर्व से अपराधिक रिकार्ड रहा है जिनके कब्जे से नशे के लिये प्रयोग मे आने वाले Ampoules 2150 नग जिसकी कीमत करीब 11 लाख रू व Tablet 23648 किमत करीब 20 लाख रूपये है, आरोपियों से करीबन किमत 31 लाख रू का नशीली सामग्री जप्त किया गया है। मामले का मुख्य आरोपी महिला सृष्टि कुर्रे व गोदावरी कुर्रे बिलासपुर मिनीबस्ती में अपने पारिवार के सदस्यो के साथ मिलकर करती थी नशे का कारोबार,नशे के कारोबार में संलिप्त सृष्टि कुर्रे व गोदावरी कुर्रे सहित इनके परिवार के 09 सदस्य जेल में बंद है।मामले का खुलासा करते हुए -बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह ने बताया थाना सिविल लाईन व ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) टीम द्वारा दिनाॅक 26.09.24 को अवैध रूप से नशे की सामग्री बेचते आरोपी कल्पना कुर्रे व एक अन्य आरोपी (विधि से संघर्षरत् बालक) के कब्जे से Nitrazepam Tablets IP NitrosunR कुल 896 नग जप्त किया गया, जिस पर सिविल लाईन थाने में अपराध क्रमांक 924/24 धारा 21, 22 नारकोटिक्स एक्ट दर्ज कर विधिअनुसार कार्यवाही कर आरोपीयो को गिरफ्तार कर न्यायालय पेष किया गया।
इसी प्रकार दिनाॅक 22.10.24 को नशे की सामग्री के साथ आरोपिया सृष्टि कुर्रे के कब्जे से कुल 150 नग BUPRENORPHINE injection, REXOGESIC Ampoules जप्त कर आरोपियो की गिरफ्तार कर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 1004/24 धारा 21, 22 नारकोटिक्स एक्ट दर्ज कर विधिअनुसार कार्यवाही कर आरोपीयो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।दोनो प्रकरणो के आरोपियो से पुछताछ की गई जिसमें नशे की सामग्री । Ampoules व Tablet को रायपुर निवासी विक्रान्त सरकार व रविषंकर मरकाम के माध्यम से आर्डर कर पार्सल के माध्यम से मंगाना बताये। मुखबीर से सूचना एवं टेक्निकल साक्ष्यो के आधार पर आरोपियों की तलाश कर नशे की सामग्री छोडने बिलासपुर आने की सूचना पर रेड की गई। विक्रान्त सरकार को अपने साथी रविशंकर मरकाम के साथ टाटा इलेक्ट्रिक चारपहिया वाहन से बिलासपुर आने पर उसके कब्जे से । Tablet 2150 नग जिसकी किमत करीब 11 लाख रूपये व Ampoules कुल 23648 नग किमत करीब 20 लाख रू व एक टाटा पंच इलेक्ट्राॅनिक कार करीब 10 लाख रू तथा 02 नग मोबाईल फोन जप्त किया गया है।आरोपी विक्रान्त सरकार व रविषंकर मरकाम को थाना सिविल लाईन के अपराध क्रमांक 1004/24 धारा 21, 22 नारकोटिक्स में विधिअनुसार गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। आरोपियों से नसे की सामग्री के संबंध में पुछताछ की जा रही है प्रकरण की विवेचना दौरान गिरफ्तार आरोपियों एवं संलिप्त लोगो के संबंध में  नशे के कारोबार से अवैध रूप से अर्जित संपत्ति की जानकारी एकत्र कार्यवाही की जा रही है।

*इनकी हुई गिरफ्तारी*

  1. कल्पना कुर्रे उर्फ बिन्दु पति आकाश कुर्रे उम्र 19 साल निवासी मिनीबस्ती,
  2. सृष्टि कुर्रे उर्फ मोटी पिता स्व. छन्नु लाल कुर्रे उम्र 18 साल निवासी मिनीबस्ती थाना सिविल लाईन,
  3. गोदावरी कुर्रे उर्फ गिन्नी पति स्व. छन्नु लाल कुर्रे उम्र 40 साल निवासी मिनीबस्ती थाना सिविल लाईन,
  4. विक्रान्त सरकार पिता कपील सरकार उम्र 30 साल निवासी मकान न. 124 माना कैेम्प रायपुर,
  5. रविशंकर मरकाम पिता संतराम मरकाम उम्र 30 साल निवासी विवेकानन्द नगर माना कैम्प थाना माना कैम्प जिला रायपुर,
  6. नाबालिग शामिल है।
खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।