बिलासपुर। नगर निगम चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत , रिकॉर्ड मतों से पूजा विधानी को महापौर बनाएं जाने, बिलासपुर नगर निगम में भाजपा के 49 पार्षद की जीत पर अमरजीत सिंह दुआ ने विधायक अमर अग्रवाल तथा महापौर पूजा विधानी को पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी। पूजा विधानी तथा सभी भाजपा पार्षदों को जीत की बधाई देते हुए दुआ ने कहा है कि विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में बिलासपुर नगर निगम में भाजपा की शहर सरकार बनी है। विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में ही बिलासपुर नगर निगम में भाजपा की पूजा विधानी को ऐतिहासिक जीत मिली है और भाजपा के 49 पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड से जीत कर बिलासपुर में भाजपा के जीत का परचम लहराया है। अमरजीत सिंह दुआ ने आज विधायक अमर अग्रवाल,नवनिर्वाचित महापौर पूजा विधानी, तथा सभी भाजपा पार्षदों को पुष्प गुच्छ भेंट कर जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा है कि विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में बिलासपुर नगर निगम में अब भाजपा की नई महापौर अधूरे काम पूरा करेगी और एक स्मार्ट सिटी के रूप में शहर का विकास होगा। उन्होंने शहर की जनता को बधाई दी है। इस अवसर पर पर अशोक विधानी, बंधु मौर्य, अमित तिवारी तथा अनेक भाजपा पार्षद मौजूद थे।
निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर अमरजीत सिंह दुआ ने विधायक अमर अग्रवाल तथा नवनिर्वाचित महापौर पूजा विधानी को दी बधाई
Mohammed Israil
- Editor
2 Min Read
About Author

शिक्षाः बीए, बैचलर आफ “जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन। वर्ष 1996 से लोकस्वर से पत्रकारिता की शुरुआत। दैनिक भास्कर , देशबंधु, स्वदेश में बतौर सिटी रिपोर्टर और सब एडिटर काम किया। 2007 से 2022 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर , इनपुट हेड, सिटी चीफ , सीनियर सिटी रिपोर्टर के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। वर्तमान में संपादक, न्यूज़ डॉन छत्तीसगढ़।