बिलासपुर। गुरु कृपा और समाजसेवा के प्रति समर्पण दिखाते हुए, BNI बिलासपुर परिवार ने डॉ. रजनीश पांडे द्वारा संचालित आराध्य हॉस्पिटल को निशुल्क किडनी डायलिसिस मशीन प्रदान की। यह सेवा आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को राहत प्रदान करेगी। इस सेवा का शुभारंभ 6 फरवरी को गुरु पूजा और अरदास समारोह के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन आराध्य हॉस्पिटल, महामाया चौक, कोनी रोड, बिलासपुर में शाम 4 बजे से होगा। आयोजकों ने समाज के सभी वर्गों से इस पावन अवसर पर सादर उपस्थिति की अपील की है। यह पहल स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान है।



