Latest news

जिला पंचायत सदस्य के लिए भारती माली ने भरा नामांकन

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

00 तखतपुर क्षेत्र क्रमांक 8 से भारतीय जनता पार्टी ने किया है अधिकृत प्रत्याशी घोषित

बिलासपुर। तखतपुर क्षेत्र क्रमांक 8 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भारती माली ने आज अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक उनके साथ उपस्थित रहे, जो उनके प्रति जनसमर्थन को दर्शाता है। श्रीमती माली को तखतपुर क्षेत्र क्रमांक 8 से भारतीय जनता पार्टी ने अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है।

इस अवसर पर नयन सिंह परिहार और बाबा पांडे सहित अन्य प्रमुख समर्थक भी मौजूद थे। नामांकन के बाद भारतीय माली ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास और जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि के क्षेत्र में सुधार लाना है।

समर्थकों ने भारती माली के नामांकन को क्षेत्र की जनता के लिए एक बेहतर विकल्प बताया। उन्होंने भरोसा जताया कि भारतीय माली, क्षेत्र की समस्याओं को हल करने और विकास कार्यों को गति देने में सफल होंगे।

नामांकन दाखिल करने के बाद भारती  माली और उनके समर्थकों ने जनता का आभार व्यक्त किया और आगामी चुनाव में जीत के लिए समर्थन की अपील की।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।