0 आरोपी वाहन चालक को पुलिस ने पकड़ा, गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त,पांडे को नहीं पहुंची चोट
बिलासपुर। शहर एवं आसपास क्षेत्र में रोजाना हद से हो रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है अनियंत्रित रफ्तार। जिस पर रोक लगाने यातायात पुलिस कभी दिलचस्पी ही नहीं दिखाती है। आज शाम में इनोवा में सवार शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडे भी हादसे का शिकार हो गए उनके वाहन को बोलेरो के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते ह हुए टक्कर मार दी ।हालांकि इस हादसे में श्री पांडे सुरक्षित हैं उन्हें किसी तरह की कोई गंभीर चोट नहीं पहुंची है । उनकी कार डैमेज हो गई। आरोपी वाहन चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री पांडे किसी काम से अपनी इनोवा कार में निकले थे। रायपुर रोड पर स्थित राजीव गांधी चौक के पास एक बोलेरो के चालक ने तेज रफ्तार पूर्वक वाहन चलाते हुए श्री पांडे की कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में श्री पांडे को किसी तरह की कोई भी गंभीर चोट नहीं पहुंची है वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी बोलेरो के चालक का पीछा कर उसे पकड़ लिया। हास्य के संबंध में पूछने पर सिर्फ पांडे ने बताया कि उनकी गाड़ी डैमेज हुई है लेकिन उन्हें किसी तरह की कोई गंभीर चोट नहीं पहुंची है। शहर के भीतर बेलगाम यातायात व्यवस्था को सुधारने की आवश्यकता है। मालूम हो कि यातायात पुलिस की लापरवाही के कारण वाहन चालक तेज रफ्तार में चल रहे हैं जिन पर कभी किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं होती।
वसूलीबाज पुलिस कर्मी को हटाया गया
देवकीनंदन चौक में तैनात एक यातायात पुलिसकर्मी पर लगातार वसूली करने का आरोप लग रहे थे। उक्त पुलिसकर्मी आसपास दुकान लगाने वाले लोगों के यूपीआई का इस्तेमाल वसूली में करता था। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। इस मामले में पुलिसकर्मी को मौके से हटकर ऑफिस में अटैच कर दिया गया। जिम्मेदार अधिकारियों को कहना है कि वीडियो की जांच में पुष्टि होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



