00 बोदरी में पार्षद प्रत्याशियों का इस्तीफा और शहर के वार्ड नंबर 23 में बैज का पुतला दहन, कांग्रेस में अनुशासन तार तार
00 भाजपा ने मेयर पद के आधा दर्जन दावेदारों को पार्षद का टिकट देकर किया संतुष्ट पर अंदर से है नाराजगी


बिलासपुर नगर निगम चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस पार्टी के भीतर बगावती सुर असंतोष और गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। टिकट बंटवारे के विवादों में उलझी पार्टी प्रत्याशियों के साथ मंगलवार को शहर में नामांकन रैली के बहाने शक्ति प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन कांग्रेस के लिए चुनौतीपूर्ण है । वहीं भाजपा ने मेयर पद के आधा दर्जन दावेदारों को पार्षद का टिकट देकर संतुष्ट करने की रणनीति बनाई है, लेकिन यहां भी अंदर खाने नाराजगी है। इसे लेकर भाजपा कार्यालय में हुई एक बैठक में दिग्गजों ने पार्षद पद के प्रत्याशियों को अपने साथ-साथ मेयर के लिए भी वोट मांगने कहा है।
कांग्रेस पार्टी के टिकट वितरण में पारदर्शिता की कमी और गुटीय राजनीति को लेकर लंबे समय से असंतोष पनप रहा था। टिकट से वंचित पूर्व पार्षदों एवं कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं और योग्य नेताओं को दरकिनार कर चहेतों को टिकट बांटे हैं। यह गुट प्रमुख रूप से पार्टी के उन कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधित्व करता है जो खुद को उपेक्षित और अनदेखा महसूस कर रहे हैं। शहर के वार्ड नंबर 23 मदर टेरेसा वार्ड में पार्टी कार्यकर्ताओं ने टिकट वितरण को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए अध्यक्ष दीपक बैज का पुतला जला दिया था।
नामांकन रैली में दिखेगा जोश या…
ज़िला कांग्रेस कमेटी (शहर/ग्रामीण ) के अंतर्गत बिलासपुर नगर निगम के महापौर प्रत्याशी प्रमोद नायक एवं सभी 70 वार्डो के कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी 28 जनवरी को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
28 जनवरी को सुबह 11.00 बजे कांग्रेसजन लाल बहादुर शास्त्री स्कूल के प्रांगण में एकत्रित होंगे ,पश्चात दोपहर 12.00 बजे कांग्रेसजन रैली के रूप में नेहरू चौक तक जाएंगे , नेहरू चौक से प्रत्याशी कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपना अपना नामांकन जमा करेंगे । यह जानकारी पार्टी के प्रवक्ता ऋषि पांडेय ने दी।
चुनावी समीकरणों पर प्रभाव
इस शक्ति प्रदर्शन ने कांग्रेस पार्टी की एकजुटता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां एक ओर यह असंतोष सत्तारूढ़ दल को बढ़त दिला सकता है, वहीं दूसरी ओर पार्टी के भीतर की खींचतान कांग्रेस के पारंपरिक वोट बैंक को भी विभाजित कर सकती है। कांग्रेस के प्रत्याशी यदि निर्दलीय के तौर पर मैदान में उतरते हैं तो यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका होगा।आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कांग्रेस अपने भीतर के इस असंतोष को सुलझा पाएगी या फिर यह चुनाव परिणामों में बड़ी हार का कारण बनेगा।
पार्षद प्रत्याशियों का इस्तीफा, पूर्व विधायक पर जताई नाराजगी
बोदरी के एक दर्जन से अधिक कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों ने इस्तीफा देने की बात सोशल मीडिया पर लिखी है। साथी पूर्व विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोशल मीडिया पर यह लिखा कि आज जारी सूची में अध्यक्ष हेतु “विमला सुनील साहू” को नाम जारी किया गया है जो कि बहुत ही गलत है और इसके विरोध में हम सभी कांग्रेस पद के दावेदार सामूहिक रूप से इस्तीफा देकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय लिया हैं।चुनाव के समय दिग्गज नेताओं का पार्टी से इस्तीफा देने से क्षेत्र में पार्टी को नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि प्रदेश में 11 फरवरी को एक चरण में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान होगा और 15 फरवरी को परिणाम की घोषणा होगी। इसी बीच कांग्रेस ने प्रत्याशियों की भी घोषणा कर दी। बोदरी से अध्यक्ष पद के लिए नीलम विजय वर्मा प्रमुख दावेदार थी। जिनके समर्थन में इन पार्षदों ने इस्तीफा दिया है
1.
प्रभुनारायण ध्रुव
01
पार्षद
2.
बसंती तिवारी
02
पार्षद
3.
विजय सिहोरे
03
पार्षद
4.
अंजू मिश्रा
04
पार्षद
5.
तनुजा मरकाम
05
पार्षद
6.
प्रियंका भवानी सिंह
06
पार्षद
7.
भावना आशीष खत्री
07
पार्षद
8.
श्याम आर्य
08
पार्षद
9.
बबलू यादव
09
पार्षद
यादव
10.
कमलेश नोनिया
10
पार्षद
11.
डॉली जगवानी
13
पार्षद
Dolly
12.
अजय कलवानी
14
पार्षद
राजय कलवानी
13.
हितेश आहूजा
भाजपा प्रत्याशियों की हुई बैठक, बनी रणनीति

भाजपा ने अपने महापौर और पार्षद प्रत्याशियों की बैठक लेकर अपनी चुनावी तैयारी शुरू कर दी ।जिला भाजपा मुख्यालय में की गई इस बैठक में नामांकन दाखिल प्रक्रिया सहित चुनाव कैंपेनिंग पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा उम्मीदवारों का मार्गदर्शन किया पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और बिलासपुर जिला निकाय चुनाव के प्रभारी गौरी शंकर अग्रवाल ने प्रत्याशियों को चुनावी टिप्स देते हुए बूथ और संगठन से तालमेल बिठा कर चुनाव अभियान चलाने की नसीहत दी गौरी शंकर अग्रवाल ने प्रत्याशियों से नामांकन दाखिला,प्रचार प्रसार प्रक्रिया से लेकर वोटिंग दिनांक तक एक बिन्दु पर बात की उन्होंने जिले के विरष्ठ नेता मंत्री और विधायकों का विधिवत दौरा कार्यक्रम बना कर उन्हें चुनाव प्रचार में आमंत्रित करने को कहा पूर्व मंत्री और विधायक अमर अग्रवाल ने बैठक की प्रस्तावना रखते हुए बताया कि कल सुबह 10.00 बजे महापौर प्रत्याशी और पार्षद प्रत्याशि शास्त्री स्कूल मैदान में नामांकन दाखिल करने अपने समर्थकों के साथ एकत्रित होकर रैली की शक्ल में कालेटोरेट के लिए कुच करेंगे नामांकन रैली की जिले के सभी वरिष्ठ नेता मंत्री विधायक अगुवाई करेंगे और इस तरह से नामांकन दाखिला के साथ ही हमारा चुनावी अभियान अपना गति लेगी निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश कार्यालय ने जो दिशा निर्देश जारी किए हैं हमारा पूरा प्रचार अभियान उसी के अनुरूप चलेगा पार्षद प्रत्याशि अपने वोट के साथ महापौर प्रत्याशी के लिए भी वोट मांगेगे प्रचार साधनों में दोनों पद के प्रत्याशियों का अपील दर्ज होना चाहिए डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि जिनको भी भारतीय जनता पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है वे बड़े ही सौभाग्यशाली हैं हम देश की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता हैं केंद्र और राज्य में हमारी सरकार है छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने संकल्प पत्र में किए अधिकांश वायदों को एक वर्ष के भीतर पूरा करने में सफलता हासिल की है शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ हमारे उम्मीदवारों को मिलेगा वे बड़े ही आत्मविश्वास के साथ जनता के समक्ष जा सकेंगे इस चुनाव में विजय निश्चित है पिछली सरकार में कांग्रेस की नाकामियों को जनता अभी भूली नहीं है बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी जिलाध्यक्ष ग्रामीण मोहित जयसवाल जिलाध्यक्ष शहर दीपक सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी किशोर राय गुलशन ऋषि अशोक विधानी मंच पर उपस्थित रहे।



