Latest news

कांग्रेस के टिकट में बदलाव: शंकर नगर वार्ड 44 से दीपिका कैलाश तिवारी को टिकट, देखिए कांग्रेस की संशोधित सूची

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर। नगर निगम बिलासपुर के लिए कांग्रेस ने 40 उम्मीदवारों की घोषणा की थी लेकिन इसमें कुछ फेरबदल हुए हैं जिसमें वार्ड क्रमांक 44 शंकर नगर से दीपिका कैलाश तिवारी को टिकट मिलने की खबर है। यहां से पहले कांग्रेस नेता सैयद निहाल की पत्नी शबाना बेगम को टिकट दिया गया था। सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने रणनीतिक निर्णय लेते हुए कुछ प्रमुख वार्डों में प्रत्याशी बदल दिए हैं। इनमें वार्ड नंबर 44, शंकर नगर का नाम भी शामिल है, जहां अब दीपिका कैलाश तिवारी को टिकट दिया गया है। इसके अलावा अजय यादव को भी टिकट मिलने की खबर है हालांकि शहर कांग्रेस कमेटी अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।

पार्टी के अनुसार, यह बदलाव स्थानीय समीकरणों और जीत की संभावना को ध्यान में रखते हुए किया गया है। दीपिका तिवारी का नाम पिछले कुछ दिनों से चर्चा में था, और अंततः उन्हें मौका दिया गया। बताया जा रहा है कि यह निर्णय पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं के बीच गहन मंथन के बाद लिया गया।इस बदलाव का उद्देश्य जमीनी स्तर पर प्रभावी नेतृत्व को बढ़ावा देना और जनता का विश्वास जीतना है। वहीं, कुछ स्थानों पर टिकट बदले जाने से असंतोष भी देखा जा रहा है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।