Latest news

प्रमोद को टिकट : कांग्रेस की राजनीति गरमाई, त्रिलोक श्रीवास का खुला चैलेंज, 28 को नामांकन भरने का ऐलान, 17 मिनट बाद फिर एक नया बयान आया

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

00 कलेक्ट्रेट में सुबह से नामांकन को लेकर है माहौल

Bilaspur। बिलासपुर नगर निगम की राजनीति में बड़ा और नया मोड़ आया है, जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता त्रिलोक श्रीवास ने प्रमोद नायक को कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद अपनी असहमति जाहिर करते हुए 28 जनवरी को नामांकन दाखिल करने का ऐलान किया। इस कदम से क्षेत्रीय कांग्रेस में हलचल मच गई है और पार्टी में मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं।

त्रिलोक श्रीवास ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि वह आत्म-सम्मान और स्वाभिमान से समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि उनका निर्णय पार्टी नेतृत्व के फैसले के खिलाफ एक विरोध है, लेकिन यह व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सिद्धांत आधारित है। श्रीवास ने आरोप लगाया कि पार्टी के भीतर ऐसे निर्णयों से जमीनी कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटता है।

उन्होंने अपने भाषण में प्रमोद नायक के टिकट पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि यह क्षेत्र के जमीनी नेताओं और जनता की आवाज को अनसुना करने का परिणाम है। “हम परिणाम की चिंता नहीं करते, क्योंकि हम साहसी हैं और मेहनत व कर्म में विश्वास रखते हैं,” उन्होंने कहा। श्रीवास ने अपने समर्थकों को 28 जनवरी को उनके नामांकन के समय बड़ी संख्या में मौजूद रहने का आह्वान किया है।

श्रीवास के इस कदम ने बेल्थरा क्षेत्र में कांग्रेस के भीतर गुटबाजी को उजागर कर दिया है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह कांग्रेस के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकती है, क्योंकि त्रिलोक श्रीवास एक मजबूत जनाधार वाले नेता माने जाते हैं। यदि पार्टी नेतृत्व ने समय रहते इस स्थिति को संभालने का प्रयास नहीं किया, तो इसका असर आगामी चुनावों पर पड़ सकता है।

इस घटनाक्रम से कांग्रेस के सामने अपने ही कार्यकर्ताओं को साथ रखने और संगठन को मजबूत बनाए रखने की कठिन चुनौती खड़ी हो गई है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस नेतृत्व इस विवाद को कैसे सुलझाता है और त्रिलोक श्रीवास के इस चैलेंज का क्या असर पड़ता है।

17 मिनट बाद सोशल मीडिया पर यह बयान है

मैं कल 28 जनवरी को सुबह 11:00 से 12:00 के बीच में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार बनने हेतु महापौर पद हेतु नामांकन दाखिल करूंगा, मुझे अभी भी उम्मीद है जीतने वाले उम्मीदवार के रूप में पार्टी मुझ पर भरोसा करेंगी, यदि मुझे उसके बाद भी बी फार्म जारी नहीं किया गया तो, बाकी जैसा मेरे सुख दुख के साथी कहेंगे वैसा करूंगा

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।