Latest news

मंदिर दर्शन के लिए निकले थे जीजा साले, ट्रक ने रौंद डाला… रतनपुर क्षेत्र में रोज हो रहे हादसे

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के रतनपुर क्षेत्र में रोजाना लोग हादसे के शिकार हो रहे हैं सोमवार को बाइक सवार जीजा साले को ट्रक ने रौंद दिया। एक दिन पहले ही महिला की हाइवा की चपेट में आने से मौत हो गई थी। घटना थाना क्षेत्र अंतर्गत करैहा पारा मेनरोड की है जहाँ जीजा साले मंदिर दर्शन करने बाइक पर निकले थे, जिन्हें तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार बृजभान प्रधान पिता शंकर लाल प्रधान उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड 13 करैहापारा रतनपुर और दिलीप सिंह पिता ध्यान सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी रुपउला जैतपुर मध्यप्रदेश रिश्ते में जीजा साले है।जो बाइक क्रमांक MP 65 ZB 4973 में मंदिर दर्शन करने सुबह 9:30 बजे निकले थे, जो 11:30 बजे के करीब करैहापारा रोड में पहुँचे थे, तभी ट्रक क्रमांक CG 10 AL 9247 के चालक द्वारा तेजी एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों जीजा साले को गंभीर चोटें आई, आस पास के लोगो ने उन्हें रतनपुर सीएचसी पहुँचाया जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने शिकायत के बाद ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज जांच शुरू कर दी है।इस सड़क हादसे में मृतक दिलीप सिंह करवा चौथ के दौरान ही अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुँचा था, जो अपने साले के साथ आज सुबह मंदिर दर्शन के लिए निकला था, जो इस हादसे का शिकार हो गए, घर मे एक साथ दो लोगो की असमय मृत्यु से मातम पसरा हुआ है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।