बिलासपुर। भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग के नियमों में परिवर्तन कर दिया है नए नियम के हिसाब से अब यात्री टिकट की बुकिंग 120 दिन नहीं बल्कि 60 दिन पहले ही कर सकेंगे। यह आदेश 1 नवंबर से पूरे देश में लागू होगा। हालांकि इस नई व्यवस्था से पुरानी बुकिंग पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। रेलवे में टिकट की बुकिंग आईआरसीटीसी या एप समेत अन्य माध्यम से होती है।हालांकि इसके पहले 1 अप्रैल 2015 तक एडवांस में टिकट बुकिंग 60 दिन पहले ही होती थी लेकिन इस अवधि को बढ़ाकर 120 दिन कर दिया गया था।
जरूरी खबर,रेलवे में आप 120 दिन नहीं 60 दिन पहले ही कर सकेंगे टिकट बुक
Mohammed Israil
- Editor
1 Min Read
About Author

शिक्षाः बीए, बैचलर आफ “जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन। वर्ष 1996 से लोकस्वर से पत्रकारिता की शुरुआत। दैनिक भास्कर , देशबंधु, स्वदेश में बतौर सिटी रिपोर्टर और सब एडिटर काम किया। 2007 से 2022 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर , इनपुट हेड, सिटी चीफ , सीनियर सिटी रिपोर्टर के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। वर्तमान में संपादक, न्यूज़ डॉन छत्तीसगढ़।