Latest news

जगराता आयोजन धार्मिकता के साथ सामाजिक सरोकारों का भी संवर्धन – त्रिलोक चंद्र श्रीवास

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

( बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के कलमीतार में विशाल जगराता कार्यक्रम का आयोजन, नीलकमल वैष्णव-विनोद मरावी की टीम ने बनाया माहौल)

बिलासपुर। जगराता का आयोजन हो सार्वजनिक कार्यक्रम हो ये सिर्फ धार्मिकता ही नहीं अपितु सामाजिक सरोकारों में, एक दूसरे के साथ एकता, प्रेम भाईचारा को भी बढ़ाता है, संवर्धन करता है, ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजन दलगत राजनीति से ऊपर हमेशा होते रहना चाहिए, यह हमारे सांस्कृतिक एकता का भी परिचायक है, यह बातें लोकप्रिय प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के प्रतिष्ठित ग्राम कलमीतार में माँ लक्ष्मी काली पूजन युवा समिति द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकार नीलकमल वैष्णव- विनोद मरावी टीम के जगराता कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आम जनों को संबोधित करते हुए व्यक्त किया, इस अवसर पर कार्यक्रम में विशिष्ट विश्वनाथ उपाध्याय, सरपंच रमेश शिकारी सीलदहा सरपंच, पiलके गुरुजी, कांग्रेस नेता श्री आयुष सिंह राज, चरण सिंह राज, कौशल श्रीवास्तव सीताराम श्रीवास आदि उपस्थित थे, इस अवसर पर आयोजन समिति के लव जायसवाल कुछ जायसवाल, सत्तार खान, शिवा दास मानिकपुरी, महावीर निर्मलकर प्रतीक शुक्ला रामनाथ साहू भागवत निर्मलकर सोनू निर्मलकर यशवंत विश्वकर्मा जय प्रकाश गहवई एवं अन्य आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा श्री त्रिलोक श्रीवास का कलमीतार आगमन पर बाजे-गाजे आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया, इस अवसर पर प्रमोद साहू जुगनू कौशिक सूरज धीवर, पार्थ किशन, दीपक दास मानिकपुरी सहित अंचल के रानीगांव जंजीराडीह, भरदईयाडी, सालहेघोरी सीलदाहा रतनपुर गोंडइया लक्ष्मणपुर पेनडरवा ओखलाही, मोहतराई, चूमकुंवा और अंचल के दर्जनों गांव से आए 7000 से ज्यादा लोगों ने इस आयोजन का आनंद प्राप्त किया,

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।