


बिलासपुर। विश्व अहिंसा दिवस, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर/ग्रामीण) की ओर से तिलक नगर स्थित कांग्रेस भवन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सुबह से ही कांग्रेस पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं के साथ पत्रकारों और शहर के आम नागरिकों ने पहुंचकर रक्तदान किया। आयोजन में करीब 80 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
कांग्रेस की ओर से कहा गया कि रक्तदान ऐसा मानवीय कार्य है, जो जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शिविर में रक्तदान करने पहुंचे लोगों ने इस पहल के माध्यम से समाज के प्रति सेवा, करुणा और मानवता का संदेश दिया।
रक्तदान से पहले हुई स्वास्थ्य जांच
शिविर में रक्तदान करने वाले प्रत्येक इच्छुक व्यक्ति की प्रक्रिया के तहत पहले ब्लड ग्रुप और हीमोग्लोबिन की जांच की गई। इसके साथ ही पिछले रक्तदान की अवधि और अन्य जरूरी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेने के बाद ही रक्तदान कराया गया। रक्तदान के बाद सभी रक्तदाताओं को फल, जूस, प्रमाणपत्र और प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया।
इन लोगों ने किया रक्तदान
शिविर में देवदत्त शर्मा, सीमा घृतेश, बजरंग सूर्यवंशी, निखिल शर्मा, विनय रात्रे, अमित गडेवाल, अजय यादव, राजेश मरावी, अभिषेक यादव, संजीत यादव, सौरभ यादव, पियूष रजक, अमित यादव, शिव केवट, तोमन वर्मा, हरीश राजपूत, अर्पित केसरवानी, शांतनु सिंह, आशुतोष शर्मा, संतोष अग्रवाल, साई भास्कर, संजय सोनार, राकेश यादव, घनश्याम, आशीष चिमनानी, कपिल साहू, देवेंद्र कुमार, हैरिसन, आदित्य सोनी, एम्मानुल डिंकेन्न, विमलेश बाजपाई, प्रकाश राव, जय लवोकाह, भारतेंदु कौशिक, अखिलेश गुप्ता और अनुभव पीटर्स सहित बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया।
आयोजन में इनकी रही भूमिका
शिविर के सफल आयोजन में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, विजय पांडे, राकेश शर्मा, स्वर्णा शुक्ला, गौरव ऐरी, संजीव पाल, वेद रात्रे, साकेश मिश्रा, हितेश देवांगन, सुभाष ठाकुर, राजा व्यास, दीपक रचीलवार, राजकुमार बंजारे, गणेश रजक और संतोष पीपलवा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
साई ब्लड सेंटर की टीम ने संभाली चिकित्सा व्यवस्था
रक्त संग्रहण एवं आवश्यक मेडिकल-टेक्निकल व्यवस्था में साई ब्लड सेंटर की ओर से आरती पटेल, यश कुमार, दीपक कुमार, स्मिता नायक और माही चंद्राकर ने मेडिकल एवं टेक्निकल स्टाफ के रूप में विशेष योगदान दिया। उनकी टीम ने रक्तदाताओं की आवश्यक जांच से लेकर रक्त संग्रहण तक की प्रक्रिया में सहयोग किया।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों तक जीवनरक्षक रक्त पहुंचाने में सहयोग मिलता है। गांधी जयंती और विश्व अहिंसा दिवस पर आयोजित इस शिविर को सेवा और मानवता से जोड़ते हुए कार्यकर्ताओं ने भविष्य में भी समाजहित के ऐसे अभियानों में भागीदारी जारी रखने की बात कही।



