Latest news

कोटा विधानसभा में 5 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरीविधायक अटल श्रीवास्तव के प्रयासों से विधायक निधि, डीएमएफ और अधोसंरचना मद से मिली स्वीकृति; सड़क-पुलिया से लेकर पानी और सामुदायिक भवनों तक होंगे काम

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
4 Min Read

कोटा, 2 अक्टूबर 2026। कोटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए लगभग 5 करोड़ रुपए के विभिन्न कार्यों को स्वीकृति मिली है। विधायक अटल श्रीवास्तव के प्रयासों से स्वीकृत इन कार्यों में विधायक निधि से 2.60 करोड़ रुपए, डीएमएफ मद से 2 करोड़ रुपए तथा अधोसंरचना विकास मद से 40 लाख रुपए के कार्य शामिल हैं। इनसे ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में सड़क, पुलिया, पेयजल, सामुदायिक भवन और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा।
विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि कोटा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण और नगरीय इलाकों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्रवासियों की मांग और स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सामुदायिक भवन, सीसी रोड, पुलिया, बोर खनन, पानी टैंकर, मंच-शेड और मुरूमीकरण सहित विभिन्न कार्यों को स्वीकृति दिलाई गई है।
इन गांवों में बनेंगे सामुदायिक भवन
सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक आयोजनों के लिए नगचुआ, खरगहनी, खैरा, बानाबेल, नेवसा, कोटा वार्ड क्रमांक-8, सराईपाली, नवागांव (सल्का) और रतनपुर में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इन भवनों के निर्माण से स्थानीय लोगों को सामुदायिक आयोजनों के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा।
बड़ी संख्या में गांवों में बनेंगी सीसी सड़कें
आवागमन की सुविधा बेहतर करने के लिए विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सीसी रोड निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें परसापानी, अमाली, चपोरा, आमागोहन, सुखेना, मोहली, कलारतराई, धनरास, तेंदुआ, कुसमूली, सेमरिया, कोनचरा, सिरसहा, करहीकछार, उमरिया, मझवानी, कुरदूर, बछालीखुर्द, मनपहरी, पीपरतराई, सेकर, लिटिया, नागचुवा, चंगोरी, कुरूवार, बरपाली, कंचनपुर, मटसगरा, डिंडोल, कुवारीमुड़ा, सल्का, नेवसा, मोहतरा, नवागांव (सल्का), शिवतराई, करगीकला, नवागांव, मोहदा, तेंदुभाठा, गोबरीपाठ और सारबहरा सहित अन्य ग्राम शामिल हैं।
पुलिया निर्माण से दूर होगी जल निकासी और आवागमन की समस्या
जल निकासी और आवागमन की समस्याओं के समाधान के लिए आमाडोब, देवरगांव, ललाती, पीपरखुंटी और पड़वनिया में पुलिया निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई है। वहीं लिटिया, मनपहरी, कुसमुली, लमकेना, उपका और झिंगटपुर में मुरूमीकरण कार्य स्वीकृत किए गए हैं।
पेयजल व्यवस्था के लिए बोर और पानी टैंकर
गर्मी के दौरान पेयजल संकट से निपटने के लिए धुमा, नेवसा, धनरास, करगीखुर्द, बांसाझाल और कोटा वार्ड क्रमांक-2 में बोर खनन कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा बेलगहना, नवागांव (सल्का), करगीकला, चपोरा, केंचवी, सधवानी और पकरिया के लिए पानी टैंकर स्वीकृत किए गए हैं। इससे जरूरतमंद क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण मद से भी काम मंजूर
अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण मद से भी महत्वपूर्ण कार्यों को स्वीकृति मिली है। ग्राम पुडू में सीसी रोड के लिए 10 लाख रुपए, ग्राम लालपुर में सीसी रोड के लिए 10 लाख रुपए, ग्राम नवागांव-मोहदा में अहाता निर्माण के लिए 10 लाख रुपए और ग्राम डोंगी में सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इस मद से कुल 40 लाख रुपए के कार्य शामिल हैं।
सड़क, पानी और सामुदायिक सुविधाओं पर जोर
विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि विकास कार्यों की यह श्रृंखला कोटा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक हिस्से तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। गांवों में सड़क, पानी और सामुदायिक सुविधाओं को मजबूत करना विकास की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ स्वीकृति दिलाने के प्रयास जारी रहेंगे।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।