शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की, कांग्रेस नेता समीर अहमद बबला सहित पार्टी के पदाधिकारी रहे मौजूद
बिलासपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी विजय जांगिड ने पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष और बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी रहे विजय केशरवानी के निवास पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की कुशलक्षेम जानी। इस दौरान उन्होंने विजय केशरवानी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता समीर अहमद बबला, ब्लॉक अध्यक्ष धनंजय सिंह भोलू, विमल अग्रवाल, रोहणी अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विजय जांगिड के इस दौरे के दौरान कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी रही। उन्होंने विजय केशरवानी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।



