ग्राउंड रिपोर्टिंग, खबरों के प्रति जिम्मेदारी और पत्रकारिता के समर्पण को मिला सम्मान
बिलासपुर। पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार मेहनत और अपने काम के प्रति समर्पण ने एक बार फिर पहचान बनाई है। छोटे कद के उमेश मौर्य ने अपनी मेहनत और लगन से पत्रकारिता में बड़ी कामयाबी हासिल की है। Network18 की ओर से मिले सम्मान ने उनकी मेहनत को नई पहचान देने के साथ ही आगे और बेहतर काम करने की जिम्मेदारी भी बढ़ा दी है।
यह सम्मान उनके लिए सिर्फ एक अवॉर्ड नहीं, बल्कि ग्राउंड पर लगातार मेहनत, खबरों के प्रति जिम्मेदारी और पत्रकारिता के प्रति समर्पण की पहचान है। पत्रकारिता में हर दिन ग्राउंड पर उतरकर खबरों को समझना, तथ्यों को जुटाना और उन्हें बेहतर तरीके से लोगों तक पहुंचाना चुनौतीपूर्ण काम है। ऐसे में मेहनत को मिलने वाली यह पहचान पत्रकार के लिए नई ऊर्जा का काम करती है।
उमेश मौर्य ने इस सम्मान के लिए Network18 का दिल से आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए बेहद खास है और इससे आगे भी पूरी ईमानदारी, जुनून और मेहनत के साथ बेहतर खबरें करने की प्रेरणा मिली है।
इस सफर में उनके एडिटर अभिषेक सर के भरोसे और मार्गदर्शन को भी उन्होंने अपनी बड़ी ताकत बताया। साथ ही पूरी टीम के सहयोग को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पत्रकारिता एक टीम वर्क है और एक अच्छी खबर के पीछे पूरी टीम की मेहनत होती है। टीम के सहयोग से हर चुनौती को बेहतर तरीके से पूरा करने में मदद मिलती है।
उनका कहना है कि यह सम्मान मंजिल नहीं, बल्कि नई जिम्मेदारी की शुरुआत है। आगे भी खबरों के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम जारी रहेगा।
छोटे भाई उमेश मौर्य को बधाई
उमेश मौर्य की इस सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए कहा गया कि कम उम्र और छोटे कद में पत्रकारिता के क्षेत्र में बनाई गई यह पहचान उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है। उनके लिए यह उपलब्धि निश्चित रूप से गर्व का विषय है।
बिलासपुर के अन्य पत्रकार साथियों से भी इसी तरह मेहनत, ईमानदारी और समर्पण के साथ पत्रकारिता को मजबूत करने की उम्मीद है। आखिरकार पत्रकार की असली पहचान उसके कद से नहीं, उसकी कलम और उसके काम से होती है।



