बिलासपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में अधोसंरचना विकास और संरक्षा से जुड़े कार्यों के चलते यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। रेलवे सीनी-राजखरसावां सेक्शन की अप और डाउन लाइन में ट्रैक नवीनीकरण का काम करेगा। इसके लिए 24 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। ट्रैक नवीनीकरण का काम टीआरटी मशीन के माध्यम से किया जाएगा। इस दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कई यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रेलवे प्रशासन के अनुसार अधोसंरचना विकास और संरक्षित रेल यातायात को ध्यान में रखते हुए कार्य को निर्धारित अवधि में पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। मेगा ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
1. टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस निर्धारित तारीखों पर रद्द रहेगी।
नवंबर 2026: 24, 27
दिसंबर 2026: 01, 04, 08, 11, 15, 18, 22, 25, 29
जनवरी 2027: 01, 05, 08, 12, 15
इन तारीखों में टाटानगर और नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से रवाना होने वाली संबंधित ट्रेन का परिचालन नहीं होगा।
2. नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस नांदेड़ से इन तारीखों में रद्द रहेगी:
नवंबर 2026: 23, 30
दिसंबर 2026: 07, 14, 21, 28
जनवरी 2027: 04, 11
3. सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस सांतरागाछी से इन तारीखों में रद्द रहेगी:
नवंबर 2026: 25
दिसंबर 2026: 02, 09, 16, 23, 30
जनवरी 2027: 06, 13
4. सांतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 20822 सांतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस इन तारीखों में रद्द रहेगी:
नवंबर 2026: 21, 28
दिसंबर 2026: 05, 12, 19, 26
जनवरी 2027: 02, 09
5. पुणे-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 20821 पुणे-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस पुणे से इन तारीखों में रद्द रहेगी:
नवंबर 2026: 23, 30
दिसंबर 2026: 07, 14, 21, 28
जनवरी 2027: 04, 11
दो ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी
मेगा ब्लॉक के दौरान दो ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह रद्द नहीं किया गया है। इन्हें निर्धारित मार्ग की जगह परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।
योग नगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस इन तारीखों में परिवर्तित मार्ग से चलेगी:
नवंबर 2026: 23, 30
दिसंबर 2026: 07, 14, 21, 28
जनवरी 2027: 04, 11
यह ट्रेन ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक मार्ग से होकर पुरी पहुंचेगी।
आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस भी निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
नवंबर 2026: 26
दिसंबर 2026: 03, 10, 17, 24, 31
जनवरी 2027: 07, 14
यह ट्रेन कांद्रा-सीनी मार्ग से होकर दुर्ग पहुंचेगी। इस दौरान टाटानगर-गामहारीया सेक्शन को छोड़कर ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।
यात्रियों के लिए जरूरी सूचना
रेलवे के इस मेगा ब्लॉक का सीधा असर संबंधित तारीखों में यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। इसलिए यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और मार्ग की जानकारी रेलवे से जांच लेने की सलाह दी गई है। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मेगा ब्लॉक सीनी-राजखरसावां सेक्शन की अप और डाउन लाइन में ट्रैक नवीनीकरण के लिए लिया जा रहा है और कार्य टीआरटी मशीन से किया जाएगा।



