
नई दिल्ली। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों केंद्रीय मंत्रियों के बीच विभिन्न समसामयिक और जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विकास कार्यों और विभिन्न क्षेत्रों में आपसी समन्वय को मजबूत करने से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। दोनों मंत्रियों ने जनहित से जुड़े मुद्दों पर निरंतर संवाद और समन्वय की आवश्यकता पर भी चर्चा की।
इस दौरान श्री तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश के समग्र और समावेशी विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जनहित के विषयों पर संवाद और समन्वय से विकास कार्यों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में मदद मिलती है।



