बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल परिवार की ओर से बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया। मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता ढोल-ताशे एवं आतिशबाजी के साथ उनके निवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। विधायक अमर अग्रवाल के निवास पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। ढोल-ताशों की गूंज और आतिशबाजी के बीच जन्मदिन का जश्न मनाया गया।
कार्यक्रम में भाजपा दक्षिण मंडल के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने आपसी सहभागिता के साथ जन्मदिन समारोह में हिस्सा लिया और विधायक के प्रति अपनी शुभेच्छाएं व्यक्त कीं।
भाजपा नेता शैलेंद्र यादव ने कहा कि अमर अग्रवाल के जन्मदिन का अवसर संगठन के लिए भी उत्साह का अवसर है। इस दौरान मंडल परिवार की ओर से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।



