


बिलासपुर। विधायक अमर अग्रवाल के जन्मदिन पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। 21 सितंबर की रात 12 बजे राजेंद्र नगर स्थित विधायक अमर अग्रवाल के निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान मिष्ठान वितरण के साथ आतिशबाजी की गई और अमर अग्रवाल के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गईं।
22 सितंबर को जन्मदिन के अवसर पर भाजपा वार्ड क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने हर वर्ष की परंपरा के अनुसार शहर के विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं और नर्सरी के बच्चों के बीच केक, चॉकलेट एवं मिष्ठान का वितरण किया। विद्या विनोबा नगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों में भी उत्साह देखने को मिला।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि अमर अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर सभी ने उनके सफल, यशस्वी और दीर्घायु जीवन की कामना की। साथ ही प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि उन्हें जीवन में निरंतर सफलता, खुशियां और जनसेवा के लिए ऊर्जा प्राप्त होती रहे।
कार्यक्रम में मनीष अग्रवाल, धीरेंद्र केसरवानी, गणेश रजक, जुगल अग्रवाल, मनजीत गोस्वामी, अभिजीत मित्रा, राम साहू, परेश श्रीवास्तव, निक्कू वर्मा, सचिन कायरवार, प्रहलाद गोस्वामी, रामनाथ कुशवाहा, मनोज अग्रवाल और अरविंद साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण भी शामिल हुए।



