00 घायल को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में किया गया भर्ती
00 पुलिस मामले की कर रही है जांच

बिलासपुर सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी की हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें आरोपी पत्नी ने जमीन विवाद से नाराज होकर अपने पति के हाथ पैर तोड़ दिए । यही नहीं उसके गले पर एसिड अटैक कर दिया। हैवानियत का सिलसिला यहीं नहीं थमा और उसने पति को किडनैप कर 10 दिनों तक उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद वह किसी तरह से भाग निकला और अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस मामले की विवेचना में जुटी हुई है
पीड़ित शंख लाल अगरिया ने बताया कि, उसकी पत्नी ने बीते 1 दिसंबर से बंधक बनाकर उसके पुराने घर में रखा गया था। उसकी पहली पत्नी, बहन और दामाद के साथ अन्य लोगों ने मिलकर उसे बंधक बनाकर रखा था। जहां हथौडी और हेंडहुक से उसके हाथ और पैर तोड़ दिए। यहां तक की उस पर एसिड भी डाल दिया था। उसे जिन्दा रखने के लिए रोज एक इंजेक्शन दिया जाता था।
पिता के क्रियाकर्म के लिए जमीन को रखा था गिरवी
पीड़ित का कहना है कि उसने अपने पिता के क्रियाकर्म के लिए जमीन गिरवी रखा था। इस बात से नाराज होकर उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया गया है। जिसके बाद किसी तरह से वह उनके बंधन से भाग निकला और जिला हास्पिटल में भर्ती है। फिलहाल इस मामले में पीड़ित ने अभी तक पुलिस में शिकायत नहीं दर्ज कराई है, लेकिन डॉक्टरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।




