Latest news

डीजे बजाने आया पर वर वधु को गिफ्ट में मिले थैले से भरे लिफाफे को देखकर बिगड़ गई नीयत, फिर जाने क्या हुआ…

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

00 छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के थाना चकरभाठा में चोरी के ₹7200 नगदी के साथ आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले केथाना चकरभाठा पुलिस ने एक शादी समारोह में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। आरोपी के पास से चोरी की गई ₹7200 नगदी बरामद की गई है।

यह है मामला

प्रार्थी निखिल तिवारी, निवासी वार्ड नंबर 7, चकरभाठा ने दिनांक 07.12.2024 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि उसके साले राहुल पांडे की शादी के अवसर पर पृथ्वी इन मंगल भवन, बोदरी में प्रीति भोज का आयोजन किया गया था। इस दौरान मेहमानों द्वारा वर-वधु को उपहार स्वरूप दिए गए नगद राशि से भरे लिफाफों को स्टेज पर रखे थैले में जमा किया जा रहा था।

प्रीति भोज के बीच में, किसी अज्ञात व्यक्ति ने इस थैले को चोरी कर लिया। कार्यक्रम की वीडियो ग्राफी की जांच करने पर थैले को उठाते हुए एक युवक दिखा, जिसकी पहचान डीजे में काम करने वाले शिव साहू (19 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 6, अचानकपुर, चकरभाठा के रूप में हुई।

पुलिस की कार्यवाही

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना चकरभाठा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 537/24 के तहत धारा 303/2 बीएनएस में प्रकरण दर्ज किया। आरोपी शिव साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की घटना को स्वीकार किया। आरोपी के पास से चोरी की गई राशि ₹7200 बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

पुलिस टीम का योगदान

इस मामले को सुलझाने में थाना चकरभाठा के पुलिस अधिकारी SI ओ.पी. कुर्रे, ASI राधे लाल ध्रुवे, प्र.आर. प्रभाकर सिंह, और अन्य कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। पुलिस टीम ने पूरी मुस्तैदी से घटना की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किया और चोरी की रकम बरामद की।थाना प्रभारी ने जनता से अपील की है कि ऐसी किसी घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि अपराधियों पर शीघ्र कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए उनकी टीम सतर्क है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।